Chandra Grahan 2023 Daan Remedies: बस कुछ ही घंटों में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला। ये ग्रहण आज रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी। फिर, देर रात 1 बजे पर इसका समापन होगा। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला ये चंद्र ग्रहण 130 वर्षों बाद एक दुर्लभ संयोग है। बता दें, चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद राशि अनुसार दान करना बेहद फलदाई माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है। जानिए चंद्र ग्रहण पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
राशि अनुसार किन चीजों का दान रहेगा शुभ (Things To Donate According To 12 Zodiac Signs)
मेष राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण पर गेहूं, गुड़, मसूर दाल, चंदन, सोना और लाल फूल का दान करना लाभप्रद है।
वृषभ राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में वृष राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद चीजों जैस चावल, दूध, शक्कर, सफेद कपड़े, सफेद फूल आदि का दान करना चाहिए। इससे व्यापार और नौकरी में तरक्की होती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के लोगों को ग्रहण के समय या बाद में हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, फल, फूल, कपूर और हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातकों को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वालों को ग्रहण के समय मोती, कपूर, सफेद फूल, चीनी, चावल, दूध, घी आदि चीजों का दान से ग्रहण का दुष्प्रभाव कम होता है। जीवन में खुशहाली आती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। इस राशि के जातकों को ग्रहण के समय सरसों तेल, गेहूं, गुड़, लाल कपड़े या मूंगा आदि दान करना उत्तम रहेगा। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के समय घी, फल, फूल, कपूर, धन, हरी सब्जियां या हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कारोबारी क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।
तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों को ग्रहण के समय या बाद में घी, सब्जियां, इत्र, फल, फूल, गेहूं, चावल, कपूर, चीनी, कपड़े आदि चीजों का दान करना शुभ रहेगा। यह ग्रहण के प्रभाव को कम करेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि वाले लोग को चंद्र ग्रहण के बाद किसी गरीब को मसूर दाल, कद्दू, लाल फूल, गेहूं, गुड़ और लाल कपड़े का दान करना चाहिए। इससे जीवन में उन्नति आती है और ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी कम होता है।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को ग्रहण के बाद स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद अनाज, धार्मिक पुस्तक, घी, गेहूं, पीले-फूल, नमक और चीनी आदि का दान करने से रुके हुए काम बनने लगते हैं।
मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के जातकों को ग्रहण के बाद काली वस्तुएं जैसे काला कंबल, कला तिल, काली उड़द, सवा मीटर काला कपड़ा और काली साबुत उरद का दान करना फलदाई होता है। इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के स्वामी भी न्याय के देव शनि देव हैं। इन जातकों को चंद्र ग्रहण के समय काली चीजों के दान के अलावा गेहूं, नमक, कपड़े, तिल, उड़द, धन, फल, फूल, चीनी आदि चीजें भी दान करनी चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य में बरकत होती है।
मीन राशि- मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय पीली चीजें जैसे पीले फल, पीले कपड़े, चना दाल, केसर, गुड़, बेसन, हल्दी, धार्मिक पुस्तक, कलम आदि का दान करना लाभप्रद होता है। यह आर्थिक स्थिति ठीक करने के साथ मन को भी शांति देता है।
