अध्यात्म

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या करें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 6, 2023, 01:11 AM IST

Lunar Eclipse Do's And Don'ts: चंद्र ग्रहण 2023 के दौरान भूलकर भी तुलसी के पौधे को स्पर्श न करें। इस दौरान भोजन न पकाएं। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें।

Image

Lunar Eclipse 5 May 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

What To Do After Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दौरान आसमान में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वालों के लिए ग्रहण किसी बड़े इवेंट से कम नहीं होता। लेकिन दूसरी तरफ धार्मिक दृष्टि से देखें तो चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इसे नंगी आंखों से देखने तक के लिए मना किया जाता है। कहते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। साथ ही इस दौरान मंदिरों तक के कपाट भी बंद कर दिये जाते हैं। जानिए हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण काल में क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं।

Chandra Grahan 2023 Daan (चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद इन चीजों का जरूर करें दान)

चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद काला तिल, काले वस्त्र, साबुत उड़द, आटा, दाल, चावल, चीनी, श्वेत वस्त्र, सतनाजा आदि का दान जरूरतमंदों को जरूर करें। इससे ग्रहण का दोष नहीं लगता।

What To During Chandra Grahan 2023 (चंद्र ग्रहण के समय क्या करें)

  • चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मन ही मन भगवान की अराधना करनी चाहिए।
  • अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
  • ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, राम रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ करना शुभ होता है।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले गर्भवती स्त्रियों को अपने उदर पर गेरू से स्वास्तिक बनाना चाहिए।
  • ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही कुशा और तुलसीदल सभी भोज्य तथा पेय सामग्री में डाल दें।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article