अध्यात्म

Chandra Grahan Kab Lagega 2023: नवरात्रि के बाद लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले लग जाएगा सूतक

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2023 Date And Time, चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2023: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात में लगेगा। इस दिन शरद पूर्णिमा भी रहेगी। ये ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। जानिए चंद्र ग्रहण का समय।

Image

Chandra Grahan 2023 Date And Time In India: 28 अक्टूबर 2023 चंद्र ग्रहण का समय

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2023 Date And Time, चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2023: शारदीय नवरात्रि (Navratri 2023) के बाद शरद पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है (Upcoming Chandra Grahan 2023 Date)। इसी के साथ ये साल 2023 का आखिरी ग्रहण भी होगा। जानकारी अनुसार ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा (Chandra Grahan 2023 Sutak Time)। पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा।

Chandra Grahan 2023 Date And Time In India (भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2023)

खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण तारीख - 28/29 अक्टूबर 2023

चन्द्र ग्रहण समय (29 अक्टूबर 2023) - 01:06 AM से 02:22 AM

उपच्छाया से पहला स्पर्श (28 अक्टूबर 2023) - 11:32 PM

प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 01:06 AM

परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 01:44 AM

प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 02:22 AM

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:55 AM

Chandra Grahan 2023 Sutak Time (चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय)

चंद्र ग्रहण सूतक प्रारंभ - 28 अक्टूबर 2023, 02:52 PM

चंद्र ग्रहण सूतक समाप्त - 29 अक्टूबर 2023, 02:22 AM

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ - 28 अक्टूबर 2023 को 08:52 PM

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त - 29 अक्टूबर 2023 02:22 AM

Is Chandra Grahan 2023 Visible In India (चंद्र ग्रहण 2023 भारत में दिखेगा?)

यह चन्द्र ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस , सिंगापुर समेत अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों से दिखायी देगा।

Chandra Grahan 2023 Visible In Which Cities Of India (भारत में चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा)

वैसे तो 29 अक्टूबर का चंद्र ग्रहण पूरे भारत से दिखाई देगा लेकिन नई दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, कोलकाता, वाराणसी कुछ लोकप्रिय शहर हैं जहां से चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article