Chandra Grahan 2023 Date And Time (सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण): साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को पितृ अमावस्या के दिन लगेगा तो साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा (Sharad Purnima Chandra Grahan 2023)। ज्योतिष जानकारों की मानें तो चंद्र ग्रहण का सूर्य ग्रहण से कई गुना ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा (Chandra Grahan 2023 Sutak Timing)। जानिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का समय।
चंद्र ग्रहण 2023 का समय (Chandra Grahan 2023 Timings)
खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण - 29 अक्टूबर 2023
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ - 01:06 AM
चन्द्र ग्रहण समाप्त - 02:22 AM
उपच्छाया से पहला स्पर्श - 11:32 PM, अक्टूबर 28
प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 01:06 AM
परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 01:44 AM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 02:22 AM
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:55 AM
चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय (Chandra Grahan 2023 Sutak Time)
सूतक प्रारम्भ - 02:52 PM, अक्टूबर 28
सूतक समाप्त - 02:22 AM, अक्टूबर 29
बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ - 08:52 PM, अक्टूबर 28
बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त - 02:22 AM
चंद्र ग्रहण क्या है (What Is Chandra Grahan)
जब पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है, तब इस घटना को चन्द्र ग्रहण कहा जाता है। इस समय पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। जिससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ पाता है। चंद्र ग्रहण की घटना पूर्णिमा तिथि पर ही घटित होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चांद को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है।
