अध्यात्म

Chandra Grahan 2023 Precautions: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या ना करें, यहां जानें सारी डिटेल

Chandra Grahan 2023 Precautions: इस साल चंद्र ग्रहण और शरद पूर्णिमा दोनों एक ही साथ पड़ रहे हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इस बार चंद्र ग्रहण का महत्व और बढ़ जाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन क्या करें और क्या ना करें।

Image

Lunar Eclipse 2023

Chandra Grahan 2023 Precautions: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक बहुत महत्व है। 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात होगा। इस ग्रहण की शुरुआत 29 अक्टूबर को रात 1:05 बजे शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा। सूतक काल 9 घंटे पहलेशुरू हो जाता है। 28 अक्टूबर 4 बजे से सूतक काल की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है। ग्रहण के समय नाकारात्मक किरणों निकलती हैं जिसका प्रभाव पड़ना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं तो ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में डिटेल से।

चंद्र ग्रहण में क्या करें

विशेषज्ञों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान इष्टदेव के मंत्र गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत शुभ होता है।

ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। ग्रहण के बाद अनाज का दान करना शुभ माना जाता है।

ग्रहण का समय शुरू होने से पहले घर के मंदिर बंद कर दें और अनाज पानी में तुलसी का पत्ता और कुशा डाल दें।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला घर से बाहर ना निकलें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या ना करें

यदि संभव हो तो सूर्य ग्रहण के दौरान खाने या पानी पीने से बचना चाहिए। हालांकि, बीमार बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए इस नियम में थोड़ी ढील दी गई है।

शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित है। इस समय पेड़-पौधों को भी नहीं छुआ जाता है।

इसके अलावा ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा नहीं करनी चाहिए और मंदिर के दरवाजे खुले रखने चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान तेज या नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के समय कोई भी नया काम आरंभ नहीं करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article