Chandra Grahan 2023 Mantra: आज यानि 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। आसमान में इस ग्रहण को अद्भुत नजारा देखने के मिलेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में समेत कई देशों में देखने को मिलेगा। भारतीय समयनुसार ये चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को 1 बजे के बाद लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण एक खास घटना मानी जाती है। आज का चंद्र ग्रहण आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर लग रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इस बार का चंद्र ग्रहण और भी ज्यादा खास हो गया है। चंद्र ग्रहण में यूं तो मंदिर में पूजा करने की मनाही होती है पर आप अपने घर में बैठकर ईश्वर का ध्यान कर सकते हैं और मंत्रों का जाप कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण के समय कुछ खास मंत्रों का जाप करने से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
इन मंत्रों का करें जाप
बगलामुखी के मंत्र का जाप
ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय।
चंद्र देव के मंत्रों का जाप
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्यः धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
वैभव लक्ष्मी का मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।
ऊं सों सोमाय नमः।
ऊं चं चंद्रमस्यै नम:
ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।
