Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 September 2026: आज भाद्रपद माह में शुक्रवार का दिन है। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में एक साथ गोचर कर रहे हैं। शनि मीन, गुरु और मंगल कर्क, सूर्य और बुध कन्या तथा शुक्र तुला राशि में स्थित हैं। ग्रहों की इस स्थिति का असर करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज भगवान विष्णु की उपासना, अन्न दान और वैभव लक्ष्मी व्रत करना शुभ रहेगा।
आज शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और संभव हो तो रुद्राभिषेक भी करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते रहें। हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। भगवान राम के नाम का संकीर्तन करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपदान करना शुभ रहेगा। आर्थिक समृद्धि के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य के लिए हनुमान बाहुक का पाठ किया जा सकता है। माता-पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मेष राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
आज बिजनेस के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। शनि बारहवें भाव में हैं। चंद्रमा और राहु आपकी राशि से एकादश भाव में तथा गुरु-मंगल चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। राहु स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी दे सकता है। ऑफिस में विवादों से बचें। सप्तम भाव का शुक्र और पंचम भाव का केतु महत्वपूर्ण परिणाम दे सकते हैं। शनि और बुध अनुकूल स्थिति में हैं। जॉब में किसी काम को टालने से बचें, समय पर काम पूरा करना जरूरी होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: श्री विष्णु की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा और राहु कर्म भाव में हैं। गुरु और मंगल तीसरे भाव में रहकर प्रयासों में सफलता देंगे। छात्रों के करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई सफलताएं मिल सकती हैं। शनि एकादश भाव में रहकर लाभ के अवसर बनाएंगे। ऑफिस में इधर-उधर की बातों से बचें। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। क्रोध से बचें और वाणी पर संयम रखें। केतु और चंद्रमा के प्रभाव से प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। जॉब में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य को लेकर राहत रहेगी।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा और राहु भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल दूसरे भाव में शुभ परिणाम देंगे। शनि दशम भाव में हैं, जिससे जॉब में सफलता के अवसर बनेंगे। लंबे समय से रुके किसी सरकारी काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। जॉब में पोस्ट परिवर्तन को लेकर प्रसन्नता मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुक्र के तुला राशि में होने से युवा प्रेम के मामले में भाग्यशाली रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी चंद्रमा राहु के साथ अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल आपकी राशि में स्थित हैं। नवम भाव में शनि भाग्य को मजबूत करने में सहयोग देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब परिवर्तन की योजना पर काम कर सकते हैं। राहु स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दे सकता है। बिजनेस में मेहनत के बावजूद मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है, हालांकि आज की मेहनत भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकती है। लव लाइफ में शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव सुखद रहेगा।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी सूर्य दूसरे भाव में हैं। गुरु और मंगल द्वादश भाव में रहकर आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ा सकते हैं। चंद्रमा और राहु सप्तम भाव में तथा शुक्र तीसरे भाव में रहकर भाग्यवृद्धि के अवसर बनाएंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी और जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स को करियर बेहतर करने के लिए समय का सही उपयोग करना होगा। मन को एकाग्र रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा और राहु छठे भाव में तथा मंगल और गुरु एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और चंद्रमा की स्थिति बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को लाभ दे सकती है। करियर में नए अवसर मिलने का समय है। राशि स्वामी बुध कन्या राशि में रहकर आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा रहे हैं। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कामकाज के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
आज का उपाय: मंगल से संबंधित द्रव्य मसूर और गुड़ का दान करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
शुभ अंक: 03 और 09
शुभ रंग: बैंगनी और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
बिजनेस को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। चंद्रमा पंचम भाव में रहकर छात्रों को लाभ देंगे। गुरु और मंगल दशम भाव में रहकर करियर और बिजनेस में सफलता के अवसर बनाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपने काम पर विशेष ध्यान दें। धार्मिक सत्संग मन को तनाव से राहत देगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। लव लाइफ में सुखद यात्रा के योग हैं।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। भगवान शंकर की उपासना करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
मंगल और गुरु नवम भाव में रहकर जमीन या मकान खरीदने की योजना में सहयोग दे सकते हैं। चंद्रमा और राहु चौथे भाव में हैं, जबकि शनि पंचम भाव में शुभ स्थिति में हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। सूर्य और बुध एकादश भाव में रहकर बिजनेस में लाभ देंगे और स्वास्थ्य के लिहाज से भी अनुकूल रहेंगे। जॉब परिवर्तन को लेकर मन में चल रही कुछ चिंताओं का समाधान शाम तक हो सकता है। बिजनेस में कर्क और मीन राशि के मित्रों का सहयोग लाभ देगा।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। अन्न और लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
दशम भाव में सूर्य और बुध करियर में प्रगति के अवसर बनाएंगे। राहु और चंद्रमा तीसरे भाव में हैं, जो स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संकेत दे रहे हैं। तुला राशि का शुक्र जॉब और बिजनेस में प्रगति देगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। चंद्रमा और गुरु की स्थिति किसी धार्मिक गुरु से मिलने का अवसर दे सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। चंद्रमा और राहु दूसरे भाव में हैं। शुक्र दशम भाव में रहकर जॉब में नए अवसर बनाएंगे। सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। पिता का आशीर्वाद आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस करने वालों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। मंगल और गुरु सप्तम भाव में अनुकूल स्थिति में हैं, जिससे जमीन खरीदने का विचार बन सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम के मामले में भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि तनाव से बचना जरूरी है।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और नीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
आज राहु और चंद्रमा आपकी राशि में एक साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल और गुरु छठे भाव में हैं। शुक्र और मंगल का प्रभाव रियल एस्टेट, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता दिला सकता है। जॉब में जल्द प्रमोशन मिलने के अवसर बन सकते हैं। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। आज मानसिक रूप से स्थिर रहकर काम करना जरूरी होगा।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और बैंगनी
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि (25 सितंबर 2026 का राशिफल)
आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। चंद्रमा और राहु द्वादश भाव में रहेंगे। मंगल और गुरु पंचम भाव में स्थित हैं। जॉब और व्यवसाय से जुड़ी बातें अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। शनि आपकी राशि में और केतु सिंह राशि में रहकर स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। छात्रों को करियर को सही दिशा देने का अवसर मिलेगा। सूर्य और बुध छात्रों के लिए शुभ रहेंगे। लव लाइफ को लेकर खुशी मिलेगी। गुरु और चंद्रमा धार्मिक सत्संग की ओर रुचि बढ़ाएंगे और मन में भक्ति का भाव रहेगा। प्रेम जीवन सुंदर रहेगा।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
