अध्यात्म

पृथ्वी के बाद वायु तत्व की राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 2 दिन तक परेशानियों में फंसने से बचेंगे इन 3 राशियों के लोग

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह इस समय पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में हैं, जहां पर वह करीब दो दिन तक रहेंगे। इस राशि गोचर के बाद चंद्रमा वायु तत्व की राशि में गोचर करेंगे। आज यहां पर आपको इसी गोचर के समय, महत्व और सकारात्मक प्रभाव के बारे में पता चलेगा।

Image

चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को लाभ होने के मिल रहे हैं संकेत

Chandra Gochar 2026 Date, Time & Effect: चंद्र ग्रह का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे ज्यादा बार (संख्या में) गोचर करते हैं। राशि और नक्षत्र दोनों का ही परिवर्तन (गोचर) चंद्रमा का 1 से 2 दिन में हो जाता है। आज 7 अगस्त 2026 को चंद्रमा ने वृषभ में गोचर किया है, जो कि पृथ्वी तत्व की राशि है। अब 2 दिन बाद सुबह-सुबह चंद्र ग्रह का वायु तत्व की राशि में गोचर होगा। शास्त्रों में मिथुन को वायु तत्व की राशियों में से एक माना गया है, जिसके जातक ज्ञानी होते हैं। ऐसे लोगों की संवाद कला कमाल की होती है, जिसके बल पर जीवन में ये बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। चलिए अब जानें इस महापरिवर्तन के समय और प्रभाव के बारे में।

चंद्र ग्रह के गोचर का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज से दो दिन बाद 9 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रह का वायु तत्व की राशि मिथुन में गोचर होगा। ये गोचर सुबह 3 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस गोचर के बाद 11 अगस्त 2026 तक चंद्र ग्रह मिथुन राशि में ही रहेंगे। इस दिन सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर चंद्र ग्रह का गोचर होगा। वहीं, मिथुन राशि में गोचर करने से पहले यानी इस समय चंद्र ग्रह वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं।

2 दिन तक मौज करेंगी ये 3 राशियां

मेष राशि

वायु तत्व की राशि मिथुन में चंद्र ग्रह का गोचर करना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। मान-सम्मान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बड़े-बुजुर्ग खुश रहेंगे। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे काम में मन लगेगा। साथ ही प्रेम जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि

चंद्र ग्रह का वायु तत्व की राशि मिथुन में करीब 2 दिन बाद गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। करियर में उन्नति होने से न सिर्फ आप खुश रहेंगे, बल्कि सेहत में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा बच्चों को लंबे प्रयासों का फल मिलेगा।

कन्या राशि

मेष और सिंह के अलावा कन्या राशि वालों के जीवन में भी वायु तत्व की राशि मिथुन में चंद्र ग्रह के गोचर करने से सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, उनके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही समाज में एक ऊंचा स्थान आप प्राप्त करेंगे।

चंद्र ग्रह के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के उपाय

यदि आप चंद्र ग्रह के गोचर के दौरान सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करना चाहते हैं तो नियमित रूप से सुबह-शाम शिव जी की पूजा करें। इस समय सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में महादेव की उपासना से आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। इसके अलावा सफेद रंग की चीजों का दान करें। दरअसल, सफेद रंग को चंद्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है, जो कि मन को शांति, शीतलता, पवित्रता और भावनात्मक संतुलन प्रदान करता है। साथ ही रात में खाना खाने के बाद कम से कम आधे घंटे के लिए चांदनी में टहलें।

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article