अध्यात्म

छप्परफाड़ होगा इन 5 राशियों को लाभ, मकर में चंद्रमा बढ़ाएंगे कमाई

Chandra Gochar 2026 : चंद्रमा ने मकर राशि में गोचर कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस गोचर से लाभ होगा।

Image

चंद्रमा का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

Chandra Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं, माता, सुख-सुविधाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रहों में से एक हैं और करीब ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। 1 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मकर राशि शनि की राशि है, इसलिए यह गोचर व्यक्ति को गंभीर सोच, जिम्मेदारी और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने वाला बना सकता है। मकर राशि में स्थित चंद्रमा कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। खासतौर पर जिन राशियों के लिए यह गोचर लाभ, भाग्य, शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों से जुड़ रहा है, उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का मकर राशि में गोचर नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं का माना जाता है। इसलिए इस समय भाग्य का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान पिता, गुरु या अनुभवी लोगों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। पंचम भाव बुद्धि, शिक्षा, संतान और रचनात्मक क्षमता से जुड़ा होता है। इस दौरान सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा और शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। चतुर्थ भाव सुख, माता, घर, वाहन और संपत्ति का माना जाता है। इस समय घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। संपत्ति, वाहन या घर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा और मानसिक रूप से शांति महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिरता आने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर करेंगे। तीसरा भाव साहस, पराक्रम, प्रयास और संचार का होता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अपने प्रयासों से सफलता पाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी या व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। छोटी यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलने की संभावना भी बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे। एकादश भाव लाभ, आय और इच्छाओं की पूर्ति का माना जाता है। इस दौरान आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए संपर्कों से फायदा हो सकता है। करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान बढ़ सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article