अध्यात्म

Chaitra Navratri 2025 Date: कब है चैत्र नवरात्र का पहला दिन, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और नवरात्रि का पूजा कैलेंडर

Chaitra Navratri 2025 Date: चैत्र नवरात्र की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूप की पूजा- अर्चना की जाती है। ये 9 दिन शुभ हैं और माता सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं। यहां से आप नवरात्र का पूरा कैलेंडर, शुभ तिथि और कलश स्थापना का समय जान सकते हैं।

Image

chaitra navratri 2025 date time shubh muhurat

Chaitra Navratri 2025 Date: देशभर में माता के भक्त नवरात्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने वाला है। नौ दिनों तक चलने वाला ये त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इन 9 दिनों में माता के 9 रूपों की पूजा-अराधना की जाती है। इस साल माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। माता का हाथी पर आना शुभ संकेत है। इस साल नवरात्रि का पहला दिन कब है और नवरात्रि किस दिन शुरू होकर किस दिन समाप्त हो रही है, ये सब आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही आप यहां से नवरात्रि का पूरा कैलेंडर देख सकते हैं-

चैत्र नवरात्र का पहला दिन कब है?

साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 30 मार्च 2025 से हो रही है। यह प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04:27 बजे से शुरू होगी और 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगा। इस दौरान कलश स्थापना या घट स्थापना भी किया जाना है।

चैत्र नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

चैत्र नवरात्र में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2025, सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक

अभिजित मुहूर्त (घटस्थापना): 30 मार्च 2025 के दिन दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक

इन मुहूर्त के दौरान पूजा और कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना का कार्य घर में शांति, समृद्धि और सुख के लिए किया जाता है।

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन का कैलेंडर 2025 देखें-

पहला दिन (30 मार्च 2025)- मां शैलपुत्री

दूसरा दिन (31 मार्च 2025) - मां ब्रह्मचारिणी

तीसरा दिन (1 अप्रैल 2025) - मां चंद्रघंटा

चौथा दिन (2 अप्रैल 2025) - मां कूष्मांडा

पांचवा दिन (3 अप्रैल 2025) - मां स्कंदमाता

छठा दिन (4 अप्रैल 2025) - मां कात्यायनी

सातवां दिन (5 अप्रैल 2025) - मां कालरात्रि

आठवां दिन (6 अप्रैल 2025) - मां महागौरी

नौवा दिन (7 अप्रैल 2025) - मां सिद्धिदात्री

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article