अध्यात्म

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर 110 साल बाद बन रहा ये महा-संयोग, चार राशि वालों पर होगी धन की बरसात

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 22, 2023, 12:14 PM IST

Chaitra Navratri 2023 Horoscope: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन चार राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाले हैं। ज्योतिष जानकारों की मानें तो इन राशियों के लोगों के धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

Image

चैत्र नवरात्रि में इन राशियों पर मां अंबे की बरसेगी कृपा

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि 2023 में कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष जानकारों की मानें तो इन शुभ संयोग का निर्माण करीब 110 साल बाद होने होने जा रहा है। दरअसल इस बार नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल योग में हो रही है। वहीं इसके तुरंत बाद ही ब्रह्मा योग लग जाएगा और ब्रह्मा योग के बाद इंद्र योग लगेगा। इसी के साथ नवरात्रि में 4 ग्रहों का परिवर्तन भी होने जा रहा है। साथ ही मां का आगमन और प्रस्थान भी शुभ रहेगा। इतना ही नहीं नवरात्रि के हर दिन कोई न कोई शुभ योग बन रहा है।

नवरात्रि पर 23 मार्च, 27 मार्च और 30 मार्च के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है। 27 मार्च और 30 मार्च को अमृत सिद्धि योग रहेगा। वहीं 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को रवि योग रहेगा और 30 मार्च को गुरु पुष्य योग भी रहेगा। जानिए इन शुभ योगों से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

चैत्र नवरात्रि 2023 मेष राशि वालों के लिए

नवरात्रि पर बनने वाले खास योग से मेष राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। इस दौरान मेष जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। सेहत में सुधार आएगा।

चैत्र नवरात्रि 2023 वृषभ राशि वालों के लिए

चैत्र नवरात्रि वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहेगी। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन के योग हैं। साथ ही आर्थिक लाभ की भी प्रबल संभावना है। अगर आप कोई भी नया काम करने वाले हैं तो उससे पहले मां दुर्गा की उपासना जरूर करें।

चैत्र नवरात्रि 2023 सिंह राशि वालों के लिए

सिंह राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्रि का ये समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होने के भी प्रबल आसार हैं।

चैत्र नवरात्रि 2023 तुला राशि वालों के लिए

चैत्र नवरात्रि तुला राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान तुला जातकों को कई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस राशि वालों चौतरफा लाभ मिलेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article