अध्यात्म

इन 3 राशियों के लिए खुलने जा रहा है सफलता का 'द्वार', द्विद्वादश योग दूर करेगा तनाव

Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश योग का एक बार फिर अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में निर्माण हो रहा है। यहां पर आप द्विद्वादश योग के बनने के कारण, समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे।

Image

द्विद्वादश योग का 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Dwidwadash Yog 2026 Date, Time & Effect: द्विद्वादश योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ व शक्तिशाली योग माना गया है, जिसका वक्त-वक्त पर निर्माण होता है। ये योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 2वें और 12वें भाव या राशि में स्थित होते हैं यानी दो ग्रह आपस में 30 डिग्री की कोणीय दूरी पर स्थित होते हैं। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में भी ग्रह बुध और मंगल के संयोग से द्विद्वादश योग बनने जा रहा है, जो 3 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। चलिए जानें द्विद्वादश योग से प्रभावित राशियों के बारे में।

द्विद्वादश योग किस दिन व समय पर बनेगा?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को द्विद्वादश योग बनेगा। इस दिन दोपहर में 2 बजकर 59 मिनट से ग्रह बुध और मंगल एक-दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होंगे। बता दें कि बुध को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है, जो बुद्धि, त्वचा, नेतृत्व क्षमता और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, मंगल को ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है, जो साहस, भूमि, ऊर्जा, छोटे भाई-बहनों से रिश्ते, रक्त और सरकारी नौकरी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

द्विद्वादश योग से प्रभावित राशियों की खासियत

राशिस्वामी ग्रहखासियत
मिथुनबुधअत्यंत बुद्धिमान, मिलनसार और तेज संचार कौशल
कर्कचंद्रभावुक, संवेदनशील और परोपकारी
कन्याबुधतीव्र बुद्धि, विश्लेषणात्मक सोच (analytical mind) और परिश्रमी

मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों का राशिफल

मिथुन राशि (Gemini)-

बुध-मंगल के द्विद्वादश योग से मिथुन राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी। सही समय पर निर्णय लेने के कारण नौकरी कर रहे जातक मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में बार-बार आ रही रुकावटें दूर होंगी। इसके अलावा विवाहित जातकों का मानसिक तनाव दूर होगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)-

बुध-मंगल का द्विद्वादश योग कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। खर्चों में वृद्धि नहीं होने से बचत बढ़ेगी। साथ ही किसी अन्य स्रोत से धन की प्राप्ति आपको हो सकती है। इस दौरान आपसी रिश्तों में स्थिति सामान्य रहेगी। साथ ही घर का माहौल सुधरेगा।

कन्या राशि (Virgo)-

मिथुन और कर्क के अलावा कन्या राशि वालों के जीवन पर भी बुध-मंगल के द्विद्वादश योग का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नहीं रहेगी। साथ ही सिरदर्द की शिकायत दूर होगी। इसके अलावा इनकम को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और घर वालों की जरूरतों को पूर्ण करने में कामयाबी मिलेगी।

''बता दें कि यहां दिया गया मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों का राशिफल पूर्ण रूप से सामान्य फलादेश पर आधारित है। ऐसे में वास्तविक परिणाम कुंडली में 9 ग्रहों की स्थिति और अन्य योगों के आधार पर अलग हो सकते हैं।''

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article