अध्यात्म

बुध और सूर्य का मिलन लाएगा खुशखबरी, बुधादित्य योग से इन राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा लाभ

Budhaditya Yog In Vrishabha Rashi 2025: जब बुध और सूर्य किसी राशि में एक साथ आते हैं तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। जब ये योग वृषभ राशि में होता है, तो स्थिरता, संपत्ति, वाणी और व्यापार से जुड़े मामलों में खास असर डालता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस योग से फायदा मिलने वाला है।

Image

बुधादित्य योग से इन राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा लाभ

Budhaditya Yog In Vrishabha Rashi 2025: सूर्य देव इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 23 मई 2025 से बुध देव भी इस राशि में आ जायेंगे। बुध और सूर्य के मिलन से बुधादित्य योग का निर्माण होगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर विभिन्न रूपों में देखने को मिलेगा। ये योग 23 मई से लेकर 15 जून तक बना रहेगा। मुख्य रूप से ये युति 4 राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

बुधादित्य योग का लाभ किन राशियों को मिलेगा?

वृषभ (Taurus) राशि – वृषभ राशि वालों को इस योग से तगड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। करियर, संपत्ति निवेश, और पारिवारिक निर्णयों में सफलता मिलेगी। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे आपके कई काम बनेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या (Virgo) राशि- कन्या राशि वालों के लिए भी ये योग लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा, लेखन और संवाद क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn) राशि- कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। विशेषकर प्रबंधन, प्रशासन या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) राशि- सोशल नेटवर्किंग, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड में फायदा होगा। आमदनी में अचानक से वृद्धि देखने को मिलेगी। विदेश यात्रा, पढ़ाई या ऑनलाइन कार्यों से लाभ की संभावना है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article