अध्यात्म

सप्ताह का आरंभ करें इन दिव्य मंत्रों के साथ, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

Mantra: यदि आप सप्ताह के पहले दिन इन दिव्य मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको न केवल मानसिक शांति प्राप्त होगी, बल्कि आपके कार्यों में सफलता भी मिलेगी। आइए जानें ऐसे कुछ दिव्य मंत्रों के बारे में जिन्हें सप्ताह की शुरुआत में पढ़ना अत्यंत शुभ माना गया है।

Image

सप्ताह का आरंभ करें इन दिव्य मंत्रों के साथ

Mantra: धर्म विशेषज्ञ ऐसा बताते हैं कि अगर सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, शुभ विचारों और मंत्रों के जाप के साथ की जाए, तो इसका प्रभाव केवल उस दिन ही नहीं बल्कि पूरे सप्ताह पर पड़ता है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है जो मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से लाभकारी माना गया है। यहां हम आपको कुछ ऐसे खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जाप सोमवार के दिन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। जानिए ये कौन से मंत्र हैं।

आज का मंत्र (Aaj Ka Mantra)

1. गायत्री मंत्र- ॐ भूर् भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥

मंत्र के लाभ: गायत्री मंत्र बुद्धि, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसे सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय पढ़ना अति शुभ माना जाता है।

2. श्री गणेश मंत्र- ॐ गं गणपतये नमः॥

लाभ: गणेश जी विघ्नहर्ता हैं। सप्ताह के आरंभ में उनका स्मरण करने से सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते हैं।

3. महा मृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

लाभ: कहते हैं यह मंत्र स्वास्थ्य, दीर्घायु और मानसिक शक्ति देने वाला है। साथ ही नकारात्मक शक्तियों से हमारी रक्षा करता है।

4. शिव पंचाक्षर मंत्र- ॐ नमः शिवाय॥

लाभ: सप्ताह की शुरुआत शिव जी के इस पंचाक्षर मंत्र से करें, तो मन स्थिर रहेगा और जीवन में संतुलन बना रहेगा।

5. दुर्गा कवच या शक्ति मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥

लाभ: यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा से हमारी रक्षा करता है और आत्मबल को बढ़ाता है। इसलिए सप्ताह के पहले दिन में इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

मंत्र जाप के नियम (Mantra Jaap Ke Niyam)

इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का उच्चारण स्पष्ट और श्रद्धा से करें। प्रातः काल स्नान के बाद शांत वातावरण में जाप करें। नियमित रूप से मंत्रों का पाठ करने से शुभ फल शीघ्र प्राप्त होते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article