अध्यात्म

Budh Transit October 2022: भाई दूज पर बुध ने तुला राशि में किया प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा पैसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:15 AM IST

Mercury Transit October 2022: भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जानिए ये गोचर किनके लिए शुभ रहेगा।

Image

बुध कन्या से तुला राशि में करेंगे प्रवेश

Budh Gochar October 2022: 26 अक्टूबर 2022 को भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर बुध शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। फिर इस राशि में बुध देव 13 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है वो लोग व्यापार, वकालत और वाणिज्य में सफलता प्राप्त करते हैं। इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है। जानिए बुध का ये गोचर किन 4 राशियों को सफलता दिलाने का काम करेगा।

बुध का तुला राशि में गोचर: तिथि और समय

बुध 26 अक्टूबर 2022 बुधवार को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर अपने मित्र शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करेंगे जहां ये 13 नवंबर 2022 शनिवार को रात 9 बजकर 06 मिनट तक रहेंगे।

बुध का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए शुभ (Mercury Transit October 2022 Effects)

कर्क राशि- बुध का ये गोचर आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा। क्योंकि बुध देव आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे। इस दौरान आपके खर्चों पर लगाम लगेगी। बुध आपके पारिवारिक जीवन में भी शांतिपूर्ण वातावरण उत्पन्न करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना बनेगी। व्यापारी जातकों को भी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- ये गोचर जातकों की वाणी में प्रखरता लाएगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सदस्यों के बीच भी आपसी भाईचारे की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ होने के योग हैं। इससे आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य में वृद्धि संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।Chandra Grahan 2022 Date, Time in India

कन्या राशि- बुध का ये गोचर आपके लिए अनुकूल ही रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। बुध का तुला राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। आप आमदनी में वृद्धि करते हुए अपने कार्यो को पूरा कर सकेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

धनु राशि- बुध का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आर्थिक जीवन में भी आपको अच्छा धन प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी शांत और समृद्ध रहने वाला है। मेहनत का आपको अच्छा फल प्राप्त होगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article