इन 5 राशि वालों के जीवन में आएगी बहार, कुंभ में पहुंच गए ग्रहों के राजकुमार
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 4, 2026, 09:13 PM IST
Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार 3 फरवरी की रात को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर गए हैं। बुध के इस गोचर से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है। इन राशि वालों को भारी धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिसको इससे लाभ होगा?
बुध के कुंभ में गोचर से किनको लाभ होगा?
Budh Gochar 2026: 3 फरवरी 2026 की रात 9 बजकर 54 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने मकर राशि से निकलकर शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध को बुद्धि, बातचीत, सोच, हिसाब-किताब, मीडिया, लेखन, बिजनेस और टेक्नोलॉजी का ग्रह माना जाता है।
कुंभ राशि खुद सोच, नए आइडिया, नेटवर्क और समाज से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में बुध का कुंभ राशि में गोचर कई राशियों के लिए सोच को मजबूत करने वाला और आगे बढ़ने के मौके देने वाला माना जा रहा है। यह गोचर खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जिनका काम बोलने, लिखने, मैनेजमेंट, मीडिया, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का कुंभ में गोचर काफी अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सोच पहले से ज्यादा साफ और प्रैक्टिकल हो सकती है। काम के सिलसिले में नए लोगों से जुड़ने के मौके मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा बढ़ सकता है। करियर में जो रुकावट महसूस हो रही थी, उसमें धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में बोलने से बचें और हर फैसले को सोच-समझकर लें। ऐसा करने से बुध का सकारात्मक असर और मजबूत होगा और काम आगे बढ़ने लगेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए और भी खास है। कुंभ राशि में बुध का जाना आपकी समझ, प्लानिंग और कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ा सकता है। पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। इस दौरान धार्मिक या आध्यात्मिक सोच में भी रुचि बढ़ सकती है। अगर आप रोजमर्रा के कामों में ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखते हैं, तो बुध का यह गोचर आपके लिए लंबे समय तक लाभ देने वाला साबित हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का कुंभ राशि में गोचर रचनात्मकता को बढ़ाने वाला है। इस समय आपकी बातों में वजन बढ़ सकता है और लोग आपकी राय को गंभीरता से लेने लगेंगे। प्रेम संबंधों में बातचीत बेहतर हो सकती है और गलतफहमियां दूर होने लगेंगी। जो लोग बिजनेस या फ्रीलांस काम से जुड़े हैं, उनके लिए नए आइडिया और नए क्लाइंट मिलने के योग बन सकते हैं। इस समय आपको अपने काम को नए तरीके से पेश करना चाहिए, इससे सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असरदार माना जा रहा है, क्योंकि बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान आपकी सोच ज्यादा तेज और क्लियर हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और आप अपने फैसलों को मजबूती से रख पाएंगे।नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अगर आप इस समय अपने शब्दों का सही इस्तेमाल करते हैं और बेवजह की बहस से दूर रहते हैं, तो यह गोचर आपकी तरक्की की रफ्तार को और बढ़ा सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर छोटे सफर, बातचीत और सीखने से जुड़ा माना जा रहा है। इस समय नए कोर्स, नई स्किल या नई जानकारी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। जो लोग मीडिया, लेखन या ऑनलाइन काम से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय फायदा देने वाला है। अगर आप अपने काम में निरंतरता बनाए रखते हैं, तो आने वाले समय में अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।