अध्यात्म

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशि वालों को मिल सकता भरपूर फायदा

Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 6 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। ग्रह गोचर का सभी राशियों पर अच्छा बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि वालों को भरपूर लाभ मिल सकता है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Budh Gochar 2023

Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध ने सोमवार 6 नवंबर को अपनी राशि परिवर्तन कर ली है। सोमवार को बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए बुध का गोचर खुशियों के द्वार खोल रहा है। छठ पूजा से पहले इन राशि के लोगों को व्यापार में खूब कमाई होगी। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। इन राशि वालों की सभी परेशनियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशि को बुध गोचर से लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को होगा फायदा

वृषभ राशि

बुध वृषभ राशि के दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी है। इस राशि के लोगों के जीवन में प्यार का आगमन होगा। जो लोग पहले से ही प्यार में हैं उनके लिए यह रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। विवाह में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस करने वालों लोगों को भरपूर लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

बुध ग्रह कन्या राशि में दसवें भाव में रहेंगे। इस राशि के लोग अपने संचार के तरीके को प्रभावी बनाने में सफल रहेंगे। आपकी बोलने और लिखने की कुशलता दूसरों को आकर्षित करेगी। आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध 11वें और 8वें भाव का स्वामी है। बुध केवल वृश्चिक राशि के लग्न भाव में गोचर किया है। जातक अपने व्यक्तित्व में कई सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article