अध्यात्म

Ganesh Bhajan: विनती सुनो गणराजा आज.. यहां देखें गणेश भजन के लिरिक्स हिंदी में

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 10:24 AM IST

vinati suno ganraja aaj bhajan written: हिंदू पूजा परंपरा में सबसे पहले गणेश भगवान का आवाह्न किया जाता है। अगर आप गणपति की पूजा के लिए भजन देख रहे हैं तो विनती सुनो गणराजा आज के लिरिक्स यहां से नोट कर सकते हैं।

Image

Ganesh Bhajan: विनती सुनो गणराजा आज.. यहां देखें गणेश भजन के लिरिक्स हिंदी में

Ganesh Bhajan Lyrics: किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा, वंदना या स्तुति जरूर की जाती है। कहते हैं कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से हर बिगड़े काम बन जाते हैं। आज हम आपको भगवान गणेश के बेहद खास भजन के बारे में बताएंगे। इस भजन को सुनकर आप भगवान की भक्ति में लीन हो जाएंगे।

भगवान गणेश का भजन हिंदी में

विनती सुनो गणराजा आज

मेरी महफिल में आ जाना,

आज मेरी महफिल में आ जाना ना,

आज मेरी महफिल में आ जाना ना,

विनती सुनो गणराजा आज,

मेरी महफिल में आ जाना।।

रिद्धि सिद्धि के तुम हो दाता,

भक्तजनों के भाग्य विधाता,

शंकर के लाल गणराजा,

आज मेरी महफिल में आ जाना,

विनती सुनो गणराजा आज,

मेरी महफिल में आ जाना।।

माथे मुकुट गले मोतियन माला,

कानन कुंडल हाथ भाला,

मस्तक सिंदूरी गणराजा,

आज मेरी महफिल में आ जाना,

विनती सुनो गणराजा आज,

मेरी महफिल में आ जाना।।

देवता में इनसे बड़ा न कोई दूजा,

सर्वप्रथम होती है जो इनकी पूजा,

बुद्धि के दाता गणराजा,

आज मेरे महफिल में आ जाना,

विनती सुनो गणराजा आज,

मेरी महफिल में आ जाना ना।।

सुनो विनती गणराजा आज,

मेरी महफिल में आ जाना,

आज मेरी महफिल में आ जाना,

आज मेरी महफिल में आ जाना,

विनती सुनो गणराजा आज,

मेरी महफिल में आ जाना।।

आपको बता दें कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दिन के समय हुआ था। इस पर्व को गणेश चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article