Bhadrapada Month 2023: हिंदू धर्म में भाद्रपद माह का बहुत महत्व है। इसे भदाव मास भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह हिंदी महीने का छठा महीना होता है। हिंदी माह का ये दूसरा चतुर्मास होता है। इस बार इस महीने की शुरुआत 1 सितंबर से हो रही है। 29 सितंबर 2023 को इस महीने का समापन होगा। भादो महीने में अनेक तीज- त्योहार मनाये जाते हैं। इसी महीने में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भाद्रपद मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में चले जाते हैं। आइए जानते हैं भाद्रपद मास में किन उपायों को करना चाहिए।
भाद्रपद माह में करें ये उपाय
- भाद्रपद माह में दही का सेवन वर्जित है। लेकिन अगर आप पूरे एक महीने तक भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएंगे तो जीवन की सभी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगी।
- भादव के महीने में लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए। इससे शरीर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है।
- भादव में कृष्ण कृपा पाने के लिए उनके मंदिर में जाकर दूध, दही अर्पित कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में ये करने से किस्मत के दरवाजे खुलते हैं।
- भाद्रपद का महीना संतान सुख के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उन्हें श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाना चाहिए।
- भादव महीने में दान-पुण्य का काम करना बेहतर होता है। इस महीने आपको गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करना चाहिए।
- इस महीने में बिजनेस में सफलता पाने के लिए भगवान कृष्ण पर सफेद रंग का धाग अर्पित करना चाहिए।
