Basant Panchami Bhog List: बसंत पंचमी पर विद्या की देवी को लगाएं इन पीली चीजों का भोग, देखें मां सरस्वती के भोग लिस्ट
- Authored by: Srishti
- Updated Jan 21, 2026, 03:21 PM IST
Basant Panchami, Maa Saraswati Bhog List 2026 (मां सरस्वती भोग लिस्ट): देशभर में बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की तैयारियां चल रही हैं। इस दिन हर कोई मां सरस्वती को प्रसन्न करने के प्रयास में नजर आएगा। बसंत पंचमी के दिन अगर आप भी मां के प्रिय बनना चाहते हैं तो आपको यहां दी गई पीली चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए।
बसंत पंचमी भोग लिस्ट (AI Generated)
Basant Panchami, Maa Saraswati Bhog List 2026 (मां सरस्वती भोग लिस्ट): सनातन धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व होता है। इस दिन को सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी को है। इस दिन मां सरस्वती उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। माता को पीली चीजें ज्यादा पसंद हैं। ऐसे में आप भी यहां से देखकर माता के लिए उनकी पसंदीदा पीली चीजें खरीद या बना सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाकर आप मां का आशीर्वाद पा सकते हैं।
मां सरस्वती के प्रिय भोग की लिस्ट-
केसरिया मीठे चावल- बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को पीले केसरिया मीठे चावल का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ये खास चावल देसी घी, चीनी, केसर और सूखा मावा से तैयार किये जाते हैं।
बूंदी के लड्डू- सरस्वती पूजा के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। मां को पीले रंग की मिठाईयों का भोग बहुत ही पसंद आता है। लड्डू का भोग लगाने से मां सरस्वती की कृपा से आपको जीवन में अपार सफलताएं मिलेंगी।
बेसन बर्फी- वंसत पंचमी के खास मौके पर बेसन बर्फी घर पर ही तैयार की जा सकती है। इसके लिए बेसन को देसी घी में सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को एक थाली में फैलाकर ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें। बेसन की बर्फी को आप फ्रिज में रखकर भी कुछ दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
राजभोग- बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले रंग का राजभोग भी बनाकर चढ़ा सकते हैं। ये खास प्रसाद केसर, छेना और चीनी की चाशनी से तैयार किया जाता है।
मीठी बूंदी- बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को मीठी बूंदी का भोग भी लगाया जाता है। मीठी बूंदी को आप मैदे से भी तैयार कर सकते हैं और या फिर बेसन से बना सकते हैं।
केसर की खीर- अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो केसर की खीर बना सकते हैं। इसे बनाना आसान है और ये प्रसाद के रूप में माता को बेहद पसंद आती है। खीर के अलावा आप पेड़ा भी बना सकते हैं।
मालपुआ- सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती को मालपुए का भोग भी लगा सकते हैं। जिन बच्चों का मन पढ़ाई में भटकता रहता है उन्हें सरस्वती पूजा के दिन मां को मालपुए का भोग जरूर लगाना चाहिए।
केसर का हलवा- मां सरस्वती की पूजा में केसर का विशेष महत्व है। उनकी पूजा में केसर युक्त वस्तुएं अर्पित करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में उस दिन मां शारदा को केसर हलवे का भोग लगाना चाहिए। मां के आशीर्वाद से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।