अध्यात्म

Basant Panchami Puja Samagri List: बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट, जानें आज की सरस्वती पूजा में क्या- क्या सामान लगता है

Basant Panchami Puja Samagri List (बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट): आज बसंत पंचमी है और बाजार सजे हुए हैं। हर जगह बसंत पंचमी की खरीदारी की जा रही है। भक्त कल माता को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश में रहेंगे। अगर आपको भी आज मां सरस्वती की पूजा करनी है तो सबसे पहले यहां से पूजा में लगने वाले सामान की लिस्ट नोट कर लें।

Image

बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट (pc: pinterest)

Basant Panchami Puja Samagri List (बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट): हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा करते हैं। जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं और हवन भी किया जाता है। अगर आप भी सरस्वती माता की आज पूजा करने वाले हैं तो सबसे पहले आपको बाजार जाकर पूजा का सामान खरीदकर लाना है। यहां से आप बसंत पंचमी की पूजा में लगने वाले सामान की पूरी लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि सरस्वती पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट, सरस्वती पूजा सामान लिस्ट-

  1. सरस्वती मां की मूर्ति
  2. पंचामृत या पवित्र जल
  3. प्रसाद
  4. ऊन से निर्मित आसन या चटाई
  5. फूल, विशेषकर पीले फूल
  6. फूल माला या गेंदे के फूल की माला
  7. फल, विशेषकर आम, केला या पपीता यानी ऐसे फल जो पीले रंग के होते हैं
  8. हल्दी
  9. शंख
  10. अगरबत्ती या धूपबत्ती
  11. अक्षत या चावल
  12. जल रखने का कलश या पात्र
  13. कटोरा
  14. पवित्र जल
  15. घंटी
  16. घीया
  17. मक्खन
  18. गुड़
  19. सुपारी
  20. थाली
  21. साफ लाल कपड़ा
  22. अष्टगंध
  23. इत्र
  24. चंदन
  25. दीपक
  26. रुई बत्ती
  27. सिन्दूर
  28. सुपारी
  29. आम के पत्ते
  30. कमल
  31. केसर
  32. सिन्दूर लगाने के लिए कुमकुम
  33. माचिस
  34. मिठाई, विशेष रूप से पीली मिठाई

सरस्वती पूजा हवन सामग्री लिस्ट-

  • आम की लकड़ी
  • गाय के गोबर के उपले
  • हवन कुंड
  • जौ
  • तिल
  • शक्कर
  • गुग्गल
  • घी
  • कपूर
  • माचिस
  • अक्षत
  • सूखा नारियल
  • लोबान
  • मौली
  • पीले फूल
  • पीला कपड़ा

बसंत पंचमी की तिथि और पूजा का मुहूर्त-

  • पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 23, 2026 को 02:28 ए एम बजे
  • पञ्चमी तिथि समाप्त - जनवरी 24, 2026 को 01:46 ए एम बजे
बसंत पञ्चमी सरस्वती पूजा मुहूर्त - 07:13 ए एम से 12:33 पी एम। इसका मतलब है कि आपको पूजा करने के लिए 5 घंटे 20 मिनट का समय मिल रहा है।

बसंत पंचमी पूजा विधि-

बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले सुबह पूजा के स्थान को गंगाजल से साफ करें फिर माता सरस्वती की प्रतिमा रखें। इसके बाद धूपबत्ती और दीपक जलाएं। फिर संकल्प लेकर पूजा शुरू करेँ। आप साथ ही आसन शुद्ध करने का मंत्र पढ़ सकते हैं। इसके बाद गणपति जी का ध्यान करें और मंत्र आवाहन के साथ उनकी पूजा करें। फिर दूर्वा और विल्बपत्र गणपति को चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी को प्रसाद अर्पित करें। फिर आपको सरस्वती माता की कलश स्थापना करनी है। मां सरस्वती का ध्यान मंत्र जाप करना है। फिर प्रतिष्ठा मंत्र बोलते हुए माता को फूल चढ़ाने हैं। इसके बाद मिठाई और भोग लगाना है और पान- सुपानी चढ़ानी है। आखिर में आप मां सरस्वती की कथा पढ़कर आरती कर सकते हैं और प्रसाद बांट सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article