अध्यात्म

Ayudha Pooja 2024 Date: आयुधा पूजा कब है? यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Ayudha Pooja 2024 Date: आयुधा पूजा हर साल दशहरा से पहले नवरात्रि के दौरान मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल आयुधा पूजा कब मनाई जाएगी और इसके शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Image

Ayudha Pooja 2024 Date

Ayudha Pooja 2024 Date: हिंदू धर्म में आयुधा पूजा को बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन विशेषतौर पर मशीन और उपकरणों की पूजा की जाती है। ये पूजा शारदीय नवरात्रि के दौरान और दशहरा से पहने मनाया जाता है। आयुधा पूजा के दिन शस्त्रों और मशीनों की पूजा करने से व्यक्ति को विजय प्राप्ति क आशीर्वाद मिलता है। ये त्योहार दशहरा से एक दिन पहले या कहीं- कहीं पर विजय दशमी के दिन ये पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये पूजा सारे देवताओं ने मां आदि शक्ति की विजय प्राप्ति के लिए किया था। आइए जानते हैं इस साल आयुधा पूजा कब मनाई जाएगी और इसका महत्व।

Ayudha Pooja 2024 Date (आयुधा पूजा 2024 में कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार आयुधा पूजा हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल आश्विन मास की नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2024 को 12 बजे शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन शस्त्र की पूजा का विधान है।

Ayudha Pooja 2024 Shubh Muhurat (आयुधा पूजा शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन आयुधा पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से लेकर 2 बजकर 49 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहने वाला है।

Ayudha Pooja Vidhi (आयुधा पूजा विधि)

  • आयुधा पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद अपने सारे अस्त्र और शस्त्र निकाल लें।
  • उसके बाद अपने शस्त्रों और उपकरणों की अच्छे से सफाई करें।
  • फिर उनपर गंगाजल छिड़कर उनको शुद्ध कर लीजिए।
  • उसके बाद हथियारों को सजाकर उसपर चंदन और तिलक लगाएं।
  • इस दिन व्यापारी वर्ग अपन बही- खाते की भी पूजा करते हैं।
  • अंत में अपने शस्त्र और उपकरणों को धूप, दीप दिखाएं और भोग लगाएं।

Ayudha Pooja Importance (आयुधा पूजा महत्व)

शास्त्रों में आयुधा पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पूजा दशहरा के दिन एक दिन पहले किया जाता है। इस दिन शस्त्र, यंत्र और उपकरणों की पूजा का विधान है। इस दिन शस्त्रों की पूजा करने से साधक को हर काम में सफलता मिलती है। बिजनेस करने वाले लोग भी आयुधा पूजा के दिन से ही अपने नये कारोबार की शुरुआत करते हैं। दशहरे से पहले आयुधा पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। औजारों की पूजा करने से विजय प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article