अध्यात्म

August 2023 Shubh Muhurat: इस महीने की 6, 8, 9, 10, 14 और ये तिथियां रहेंगी खास, जानिए अगस्त के शुभ मुहूर्त

August 2023 Panchang & Shubh Muhurat: अगस्त 2023 पंचांग से जानिए अन्नप्राशन, नामकरण, मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश, जमीन या मकान की खरीदारी और नये व्यापार का आरंभ करने की सटीक डेट।

Image

August 2023 Panchang And Shubh Muhurat 2023 In Hindi

August 2023 Shubh Muhurat: अगस्त का महीना शुभ मुहूर्तों से भरा रहेगा। इस महीने 8 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग (August 2023 Sarvartha Siddhi Yoga) तो दो दिन अमृत सिद्धि योग (August 2023 Amrit Siddhi Yoga) रहेगा। इसके अलावा नामकरण (Namkaran Muhurat) संस्कार के लिए अगस्त में 7 दिन मिलेंगे। वहीं नए व्यापार का प्रारंभ करने के लिए भी 7 दिन मिलेंगे। अगर जमीन की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस कार्य के लिए भी अगस्त की 5 तारीख खास रहेगी। इसके अलावा अगस्त में अन्नप्राशन (Annaprashan Muhurat), कर्णवेधन आदि के लिए भी मुहूर्त रहेंगे। लेकिन शादी-विवाह, मुंडन (August 2023 Mundan) और गृह प्रवेश के लिए अगस्त में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। अब जानिए अगस्त में पड़ने वाले शुभ मुहूर्तों की तिथियां।

अगस्त 2023 शुभ मुहूर्त (August 2023 Shubh Muhurat)

मुहूर्ततिथियां
सर्वार्थ सिद्ध योग06, 08, 09, 10, 14, 15, 20, 24, 25, 27 व 28 अगस्त
अमृत सिद्ध योग20 व 21
नामकरण मुहूर्त18, 19, 21, 24, 28, 30 व 31 अगस्त
कर्णवेधन मुहूर्त21, 23 तथा 24 अगस्त
अन्नप्राशन मुहूर्त21, 23, 27 व 28 अगस्त
वाहन क्रय मुहूर्त21, 22, 24 , 30 व 31 अगस्त
मकान क्रय मुहूर्त15, 17, 26, 27, 30 व 31 अगस्त
विवाह मुहुर्तकोई मुहूर्त नहीं है।
मुंडन मुहूर्तकोई मुहूर्त नहीं है।
उपनयन मुहूर्तकोई मुहूर्त नहीं है।
गृह प्रवेश मुहूर्तकोई मुहुर्त नहीं है।
नव व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त18, 19, 21, 28, 29, 30 व 31 अगस्त
जमीन क्रय मुहूर्त15, 17, 26, 27, व 31 अगस्त
पंचांग अनुसार इस महीने शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन आदि के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इन कार्यों को अगस्त में न करें। इसके अलावा इस महीने 8 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ये योग शुभ कार्यों को करने के लिए उत्तम माना जाता है।

राशि अनुसार अगस्त मासिक राशिफल 2023

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article