Lord Hanuman Puja On Tuesday: हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। हिंदू शास्त्र में प्रभु राम के सेवक भगवान हनुमान जी को आज भी अमर माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि वह पहले ऐसे देवता है जिन्हें कलयुग के खत्म होने तक धरती पर रहने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन विधि विधान से प्रभु राम भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान हनुमान जी को कई नामों से पुकारा जाता है। उन में से सबसे प्रसिद्ध नाम बजरंगबली, पवन पुत्र, अंजनी पुत्र, आदि है। कहते हैं भगवान हनुमान जी के नाम का जाप करने से हर मुराद पूरी हो जाती है। अगर आप भी भगवान हनुमान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन इस तरह से पूजा पाठ करें। भगवान हनुमान जी हर संकट हर लेंगे।
चढाएं सिंदूर का चोला
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के बाद भगवान हनुमान जी को सिंदूर का चोला जरूर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान जी को सिंदूर बहुत ही प्रिय है। ऐसे में सिंदूर का चोला चढ़ाने से भगवान हनुमान की विशेष कृपा बनी रहेगी।
हनुमान चालीसा का करें पाठ
इसके अलावा मंगलवार के दिन तीन टाइम हनुमान जी की चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है और व्यक्ति हर दुखों से मुक्ति पा लेता है।
सुंदरकांड का करें पाठ
भगवान हनुमान जी के सुंदरकांड के पाठ का भी विशेष महत्व है। ऐसी मानता है कि मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से सिर्फ भगवान हनुमान जी की ही नहीं बल्कि भगवान श्री राम की विशेष कृपा होती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

