Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 21-27 August 2022: इस सप्ताह बुध कन्या राशि में,केतु तुला,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष,मङ्गल वृष,शुक्र कर्क तथा सूर्य सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मिथुन व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व कुम्भ के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
Saptahik Rashifal 21 से 27 अगस्त का
मेष राशिफल
इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
वृष राशिफल
इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। बुधवार को तिल व उड़द का दान करें।
मिथुन राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह प्रगति देने वाला है। इस राशि से तृतीय सूर्य शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क राशिफल
इस वीक सूर्य के द्वितीय गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
सिंह राशिफल
इस सप्ताह बुधवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। रविवार को वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन सात अन्न का दान करते रहें।
कन्या राशिफल
इस सप्ताह बुधवार के बाद छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व 03 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। बुधवार के बाद रुका धन मिल सकता है। शनिवार को तिल का दान करें।
तुला राशिफल
इस सप्ताह बुधवार तक जांब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व गुरु पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।
वृश्चिक राशिफल
आईटी व बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। गेंहू का दान करते रहें।
धनु राशिफल
इस वीक सूर्य नवम रहेंगे। मंगलवार के बाद धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें। बेल वृक्ष लगाएं।
मकर राशिफल
गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार व बुधवार को नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।
कुंभ राशिफल
शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें।
मीन राशिफल
गुरु अब इसी राशि में है। सूर्य सिंह व शनि मकर में हैं। इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी मंदिर में उनकी 04 बार परिक्रमा करें।

