Vastu Tips: रजनीगंधा फूल के हैं कई लाभ, दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ाने के साथ इन कामों के लिए है लाभकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 04:05 PM IST

Vastu Tips for Rajnigandha: शादीशुदा लाइफ में अगर प्यार की कमी हो तो जीवन नीरस बन जाता है और कई परेशानियां शुरू हो जाती है। अगर आप भी अपने वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज ही घर पर रजनीगंधा का पौधा लगाएं।

Vastu Tips: रजनीगंधा फूल के हैं कई लाभ, दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ाने के साथ इन कामों के लिए है लाभकारी

Rajnigandha Vastu Tips For Married Life Problem: रजनीगंधा का फूल सभी सुगंधित फूलों में से एक है। इसकी महक से ना सिर्फ घर बल्कि आस-पास का माहौल भी सुगंधित हो जाता है। फूलों की खुशबू व्यक्ति के जीवन को भी महका देती है। रंग-बिरंगे फूलों से जीवन भी रंगीन हो जाता है। हम बात कर रहे हैं रजनीगंधा फूल के बारे में। वास्तु में भी रजनीगंधा के महत्व के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार रजनीगंधा का पौधा जीवन से जड़ी तमाम तरह की परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। इस फूल को प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में रजनीगंधा का पौधा मददगार साबित होता है। रजनीगंधा के फूल और पौधे से आपके नीरस वैवाहिक जीवन में फिर से प्यार की खूशबू महकने लगेगी।   

वास्तु के अनुसार जिस घर पर रजनीगंधा का पौधा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा वास करती है। घर पर सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में आ रही परेशानियां भी इससे खत्म हो जाती है। लेकिन रजनीगंधा का पौधा हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए, तभी समस्या का समाधान होता है। जानते हैं रजनीगंधा पौधा लगाने की सही दिशा और इसके फायदों के बारे में..

इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा

रजनीगंधा का पौधा लगाते समय सही दिशा का ध्यान जरूर रखें। क्योंकि सही दिशा में रजनीगंधा का पौधा लगाने पर ही उपयुक्त परिणाम प्राप्त होता है। वास्तु के अनुसार रजनीगंधा का पौधा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इससे घर पर सकारात्मका आती है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं। घर पर सुख-शांति और बरकत बनी रहती है।

पति-पत्नी में प्यार बढ़ाता है रजनीगंधा

अगर पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा है और दांपत्य जीवन नीरस बन गया है तो रजनीगंधा का पौधा लगाने से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है और इससे पति-पत्नी में प्यार भी बढ़ता है। साथ ही पति-पत्नी के कमरे में रजनीगंधा का फूल रखने से भी पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article