Vastu Tips: सिरहाने में भूलकर भी रखें ये पांच चीजें, घर में फैल सकती है नकारात्मकता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 01:56 PM IST

Vastu Tips For Positive Energy: वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे सोते समय सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का वास होने लगता है और आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Vastu Tips: सिरहाने में भूलकर भी रखें ये पांच चीजें, घर में फैल सकती है नकारात्मकता

Vastu Tips For sleeping:  व्यक्ति के जीवन पर वास्तु का प्रभाव पड़ता है। घर और घर से जुड़ी छोटी से बड़ी चीज वास्तु से संबंधित होती है। अगर घर का वास्तु ठीक है तो सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति खुशहाल पारिवारिक जीवन जीता है। लेकिन अगर घर पर वास्तु दोष है तो, इससे कलह-क्लेश और धन संबंधी समस्याएं बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में घर और घर से जुड़ी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी चीजें हैं जिसे व्यक्ति को सोते समय सिरहाने रखकर बिल्कुल नहीं सोना चाहिए।

अगर आप इन चीजों को तकिए के नीचे या सोते समय सिरहाने रखते हैं तो, इससे जीवन में नकारात्मकता का प्रवेश होने लगता है। साथ ही इन चीजों को सिरहाने रखने से आपको अच्छी नींद भी नहीं आएगी और बुरे सपने दिखाई देंगे। जानते हैं उन चीजें के बारे में जिन्हें सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को स्वचालित माना गया है। क्योंकि यह हमेशा चलते रहते हैं। जैसे घड़ी, मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम जैसी चीजें कभी भी सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। इन वस्तुओं से नींद में बाधा उत्पन्न होती है। इन्हें न सिर्फ वास्तु के अनुसार गलत बताया गया है। बल्कि सेहत के लिए इन्हें हानिकारक बताया गया है। क्योंकि इनमें से कई उपकरण ऐसे होते हैं जिससे ऐसी किरणें निकलती हैं जो मस्तिष्क के लिए घातक होती है।

मैगजीन, किताबें या अखबार

कई लोगों को सोने से पहले मैगजीन और किताबें आदि पढ़ने की आदत होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सोने से पहले इन्हें किसी स्थान पर रख दें। इन चीजों को कभी भी सिरहाने लेकर नहीं सोना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन चीजों से जीवन में नकारात्मकता आती है और व्यक्ति तनावग्रस्त हो जाता है।

पानी की बोतल

वास्तु के अनुसार पानी की बोतल भी सिरहाने लेकर नहीं सोनी चाहिए। दरअसल पानी का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। ऐसे में अगर आप सिरहाने पानी या फिर पानी से भरा कोई बर्तन रखते हैं तो इससे मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

जंजीर और रस्सी

रस्सी या फिर जंजीर जैसी कोई भी चीज सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। सिर्फ सिरहाने ही नहीं बल्कि ऐसी चीजों को बिस्तर के पास भी न रखें। वास्तु के अनुसार इन्हें अशुभ माना गया है. रस्सी और जंजीर सिरहाने रखकर सोने से व्यक्ति के हर काम में बाधा उत्पन हो सकती है।

पर्स और वॉलेट

वास्तु के अनुसार आप अगर पर्स या वॉलेट सिरहाने रखकर सोते हैं तो आप कभी भी कर्ज से मुक्त नहीं हो पाएंगे। साथ ही ऐसा करने से अनावश्यक खर्च भी बढ़ता है। सिर्फ पर्स या वॉलेट ही नहीं बल्कि पैसे भी सिरहाने रखकर न सोएं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article