Vastu Remedies For Better Sleep: सोते समय इन चीजों से रहें दूर, वरना झेलनी पड़ेगी नींद न आने की समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 11:42 AM IST

Vastu Tips For Get good sleep: अच्छी नींद सेहत और मस्तिष्क दोनों के लिए जरूरी है। नींद अच्छी नहीं आएगी तो व्यक्ति कई तरीके से परेशानियों से घिरा रहेगा। कभी बार अच्छी नींद ना आने की वजह वास्तु भी होता है।

Vastu Remedies For Better Sleep: सोते समय इन चीजों से रहें दूर, वरना झेलनी पड़ेगी नींद न आने की समस्या
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips for better sleep At Night: अच्छी नींद आना स्वास्थ्य और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद होता है। एक अच्छी नींद से व्यक्ति 24 घंटे फ्रेश रहता है। लेकिन आजकल दिनचर्या के बदलाव के चलते नींद ना आने की समस्या आम हो चुकी है। लोगों में तनाव इतना बढ़ गया है कि अच्छी नींद आना बहुत मुश्किल हो गया है। इससे मन और मस्तिष्क दोनों में ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नींद की समस्या के लिए कई तरह की दवाइयां खाते हैं। इन दवाइयों से भले ही नींद आती हो लेकिन यह दवाइयां हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इन दवाइयों से व्यक्ति धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगता है और वह दवाइयों का आदि हो जाता है।

यह दवाइयां तनाव दूर करके आपको अच्छी नींद तो जरूर देगा, लेकिन बदले में आपके स्वास्थ्य पर कई प्रभाव डाल देगा। कभी कबार नींद ना आने का कारण तनाव ही नहीं होता बल्कि वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार सोने की दिशा भी काफी मायने रखती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने की गलत दिशा हमारी नींद उड़ा देती है। वास्तुशास्त्र में अच्छी नींद के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से नींद में आ रही बाधा खत्म होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में..

इस दिशा में नहीं होना चाहिए बेड

बेडरूम में सोने के लिए जाने से पहले बेड की दिशा का सही ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी बिस्तर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। बेड उत्तर पूर्व दिशा में होने से अच्छी नींद नहीं आती और नींद में बाधाएं आती है।

बिस्तर में नहीं खाना चाहिए खाना

इसके अलावा कुछ लोगों की आदत बिस्तर में खाने की होती है। यह आदत बेहद बुरी है। बिस्तर में कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से नींद में भी दिक्कतें आती हैं। इसके अलावा मन में अशांति भी पैदा होती है। रात में बुरे सपने भी आते हैं।

बेडरूम में नहीं होना चाहिए आइना

ठीक से नींद ना आने की वजह आइना भी होता है। अगर आपको नींद नहीं आती है तो बेडरूम में आइना ना लगाएं या बेड के आमने सामने आइना नहीं होना चाहिए। अगर बेड रूम में आइना है भी तो उसे सोते समय किसी कपड़े से ढक देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article