Shani Jayanti 2022: राशि के अनुसार शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 06:26 AM IST

Shani jayanti 2022 Daan: शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा-पाठ करने से साथ ही दान देने से भी उनकी कृपा प्राप्त होती है। लेकिन शनि जयंती पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो शनिदेव के आशीर्वाद से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।

Shani Jayanti 2022: राशि के अनुसार शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

Shani Jayanti 2022 Daan According to Rashi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती सोमवार 30 मई 2022 को पड़ रही है। शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शनि जयंती का दिन सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं। क्योंकि वे अपने भक्तों को पूजा और पुण्य के अनुसार ही फल देते हैं। यही कारण है कि शनिदेव की अराधना से रंक भी राजा बन जाते हैं। शनि जयंती पर भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-पाठ की जाती है। शनि जयंती पर पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है।

 इस दिन अमावस्या भी होती है जिस कारण स्नान-दान का महत्व भी काफी बढ़ जाता है। शनि जयंती पर दान देने से शनिदेव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। लेकिन दान का महत्व तब और अधिक बढ़ जाता है जब आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं। इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिसे आप अपनी राशि के अनुसार दान कर सकते हैं।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान

मेष राशि - मेष राशि के जातकों को शनि जयंती पर काले तिल और सरसों के तेल का दान देना फलदायी होगा।

वृषभ राशि - इस राशि के लोगों को शनि जयंती के दिन काले कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

मिथुन राशि-  मिथुन राशि के जातक शनि जयंती पर काले वस्त्र का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

कर्क राशि- इस राशि के लोगों पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए कर्क राशि के लोग शनि जयंती पर जरूर दान करें। आपके लिए उड़द की दाल, तेल और तिल का दान करना उत्तम होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जोकि शनि के पिता कहलाते हैं। सूर्य और शनि का पिता पुत्र का संबंध है। इसलिए शनि के प्रकोप से बचने के लिए सिंह राशि वाले जातकों को नीलम का दान करना सबसे शुभ होगा।

कन्या राशि- शनि जयंती के दिन कन्या राशि के लोग किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते या चप्पल का दान करें। इससे आपको लाभ होगा।

तुला राशि - तुला राशि के जातक शनि जयंती पर काले रंग का वस्त्र और तेल का दान करें। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि- शनि जयंती पर इस राशि के लोगों को कोई भी लोहे की वस्तु दान करनी चाहिए। इससे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु राशि- धनु राशि के जातक शनि जयंती पर पीले रंग का वस्त्र या फिर हल्दी का दान करें।

मकर राशि - इस राशि के लोगों पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें। गौशाला में सेवा करें। साथ ही शनि जयंती पर चांदी की गाय का दान देना भी आपके लिए उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए शनि जयंती पर आप शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सोना दान कर सकते हैं।

मीन राशि - मीन राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती बनी हुई है। शनि जयंती पर आपके लिए तिल और सरसों के तेल का दान करना अच्छा होगा।

सूर्य देव के पुत्र हैं शनिदेव

सबसे पहले यह जानते हैं कि आखिर शनिदेव कौन हैं? शनिदेव को सूर्यपुत्र के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन ही शनिदेव भगवान सूर्य और छाया (संवर्णा) के संतान के रूप में अस्तिव में आए। यही कारण है इस दिन को शनिदेव के जन्मोत्वस या शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है।

शनि जयंती तिथि मुहूर्त

सोमवार, 30 मई को सोमवती अमावस्या के दिन शनि जयंती पड़ रह है। अमावस्या तिथि, रविवार 29 मई दोपहर 02:54 से शुरू होकि और 30 मई शाम 04:59 पर अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article