Solar Eclipse 2022 Date Time and Sutak in India: साल 2022 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। इस दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दीपावली पड़ेगी। गोवर्धन पूजा और दीपावली दोनों ही पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसलिए सूर्य ग्रहण की तिथि को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस बार रोशनी के त्योहार दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ग्रहण का साया रहेगा? जानतें हैं भारत में सूर्य ग्रहण के प्रभाव और सूतक काल के बारे में।
आंशिक होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो भारत में देखाई नहीं देगा। आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए पूजा-पाठ जैसे कार्य वर्जित नहीं होंगे। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर शाम 4:29 बजे से 5:24 तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 05 मिनट होगी।
क्या दीपावली और गोवर्धन पूजा पर पड़ेगा ग्रहण का सारा?
साल के दूसरे और आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर लोग इसलिए सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि इसमें दीपावली और गोवर्धन पूजा के पर्व पड़ रहे हैं। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है। ऐसे में 24 अक्टूबर को दीपावली के दिन पूजा-पाठ भी नहीं किए जा सकेंगे।
लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कार्तिक माह की अमावस्या को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिका होगा, जोकि भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ज्योतिष के अनुसार जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव दीपावली और गोवर्धन पूजा पर नहीं पड़ेगा और ये दोनों ही त्योहार मनाए जा सकेंगे। आप दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा भी कर सकेंगे और गोवर्धन पूजा के दिन भी धार्मिक कार्यों पर कोई मनाही नहीं रहेगी।
कहां दिखाई देगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
भले ही साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन अफ्रीका, यूरोप और महाद्वीप के उत्तरी भागों में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। साथ ही एशिया के दक्षिणी भागों में भी यह ग्रहण दिखाई देगा।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

