Sawan 2022: सावन सोमवार की पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल, इन साम्रगियों के बिना अधूरा है शिव पूजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 05:39 PM IST

Sawan Puja Samagri: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भगवान शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है और इस महीने पूजा में उन्हे इनकी प्रिय चीजें चढ़ाई जाती हैं। जानते हैं भगवान शिव को पूजा में कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए।

Sawan 2022: सावन सोमवार की पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल, इन साम्रगियों के बिना अधूरा है शिव पूजन

Sawan Somvaar Pooja: इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रही है, जोकि 12 अगस्त तक रहेगी। सावन के पूरे माह भगवान शिव की पूजा अराधना की जाती है। लेकिन सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन में पड़ने वाली सोमवारी में विशेष पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। लेकिन पूजा में यदि शिवजी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाए तो भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। जानते हैं वो कौन सी चीजें है, जिन्हें पूजा में चढ़ाने भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाए पूरी करते हैं। इसलिए सावन में सोमवारी  पूजा करते समय पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

भगवान शिव को प्रिय है ये चीजें

सावन का महीना भगवान शंकर को काफी प्रिय है। सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार को विशेष माना गया है। कहा जाता है कि सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सोमवार की पूजा के दौरान भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा पूजा सामग्री में आप धतूरे का फूल भी जरूर चढ़ाएं। भगवान शिव को भांग धतूरा बेहद प्रिय है।

शिवजी को चढ़ाएं ये फूल

शिव जी को शमी, बेला और अलसी के फूल बेहद प्रिय होते हैं। इसके अलावा आप कनेर के फूल, चमेली के फूल, जूही के फूल और सेफद फूल से भी सोमवारी के दिन भगवान शिवजी की पूजा कर सकते हैं। इसलिए सावन में भगवान शिव की पूजा में ये फूल जरूर चढ़ाने चाहिए।

शिवजी को प्रिय हैं ये चीजें

सावन शिवजी का प्रिय महीना होता है। इसलिए इस माह उन्हें पूजा में उनकी प्रिय चीजें अर्पित करनी चाहिए। आप पूजा में शिवजी को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी और गन्ना जरूर चढ़ाएं। इस चीजों को चढ़ाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

सावन में करें ये काम

सावन हिंदू धर्म का पवित्र माह माना गया है। इस माह सुबह जल्दी उठना चाहिए और प्रतिदिन स्नान के बाद भगवान शिवजी की घर या मंदिर में पूजा करनी चाहिए। इस माह अधिक से अधिक शिवजी का ध्यान करें। सावन माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को व्रत रखें। इस समय शिव मंत्र और शिव चालीसा का पाठ करना भी उत्तम माना गया है। सावन में प्रत्येक व्यक्ति को सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए और मांस मदिरा से दूरी बना लेनी चाहिए।

End of Article