Sawan Month 2022 Vrat/Tyohar List: इन पवित्र पर्वों और त्योहारों से भरा है शिव शंभू को समर्पित सावन माह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 07:48 PM IST

Sawan Month 2022 Vrat Dates, Tyohar List: बम बम भोले का प्रिय महीना सावन इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस भक्तिमय महीने में हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि, रक्षाबंधन और नागपंचमी समेत सनातन धर्म के कई प्रमुख त्योहार पड़ते हैं।

Sawan Month 2022 Vrat/Tyohar List: इन पवित्र पर्वों और त्योहारों से भरा है शिव शंभू को समर्पित सावन माह 

Sawan Month 2022 Vrat Dates, Tyohar List: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को सावन का महीना प्रिय है। इसीलिए यह कहा जाता है कि इस महीने में जो भक्त भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करता है उस पर शिव शंभू की कृपा सदा बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में सच्ची भक्ति और एकमात्र लोटा जल चढ़ाने से भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। इतना ही नहीं सावन माह में पड़ने वाले हर व्रत और त्योहारों का एक खास महत्व है। यदि आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो यहां आप इस व्रत की तारीख के साथ-साथ अन्य व्रतों, पर्वों और त्योहारों की तारीख भी जान सकते हैं।

सावन माह प्रारंभ, समापन और‌ सभी सोमवारी व्रतों की तिथियां

सावन माह प्रारंभ- 14 जुलाई 2022

सावन माह समान- 12 अगस्त 2022

सावन का पहला सोमवारी व्रत- 18 जुलाई 2022

सावन का दूसरा सोमवारी व्रत- 25 जुलाई 2022 

सावन का तीसरा सोमवारी व्रत- 01 अगस्त 2022 

सावन का चौथा सोमवारी व्रत- 08 अगस्त 2022

सावन माह में सभी मंगला गौरी​ व्रतों की तिथि 

प्रथम मंगला गौरी व्रत- 19 जुलाई 2022

द्वितीय मंगला गौरी व्रत- 26 जुलाई 2022 

तृतीय मंगला गौरी व्रत- 2 अगस्त 2022 

चतुर्थ मंगला गौरी व्रत- 9 अगस्त 2022

आपको बता दें सावन के महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है।

सावन माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहर 2022

पुत्रदा एकादशी व्रत- 08 अगस्त 2022, दिन- सोमवार

सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। संतान प्राप्ति की अभिलाषा से भक्त यह व्रत रखते हैं। इसके साथ संतान के अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए भी यह व्रत रखना लाभदायक माना गया है।

सावन शिवरात्रि- 26 जुलाई 2022, दिन- मंगलवार

सावन माह में सावन शिवरात्रि का व्रत रखने से समस्त पाप खत्म हो जाते हैं। महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली सावन शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से जीवन में खुशहाली आती है।

हरियाली अमावस्या- 28 जुलाई 2022, दिन- गुरुवार 

श्रावण मास की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि पर्यावरण के महत्व को दर्शाती है। इस दिन कृषि उपकरणों की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पौधा लगाना फलदाई होता है।

हरियाली तीज व्रत- 31 जुलाई 2022, दिन- रविवार 

सनातन धर्म में हरियाली तीज का पर्व बेहद प्रमुख माना गया है। यह पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। शादीशुदा स्त्रियों और कुंवारी लड़कियों के लिए हरियाली तीज का व्रत रखना लाभदायक माना गया है। 

नाग पंचमी व्रत- 02 अगस्त 2022, दिन- मंगलवार 

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता के साथ भगवान भोलेनाथ की भी पूजा की जाती है। 

रक्षाबंधन- 11 अगस्त, दिन- गुरुवार

भाई बहन के प्यार का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार, जो इस वर्ष 11 अगस्त को पड़ रहा है। यह त्योहार हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। 

End of Article