Radha Krishna Photo In Bedroom: बेडरूम में जरूर लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर, होंगे आश्चर्यजनक फायदे, जानें वास्तु नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 06:12 AM IST

Radha Krishna Photo In Vastu Benefit: घर में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। राधा कृष्ण अटूट प्रेम का प्रतीक है और माना जाता है इसे घर व बेडरूम में लगाने से पति पत्नी के बीच में प्यार बढ़ता है और आपसी समझदारी बढ़ती है।

Radha Krishna Photo In Bedroom: बेडरूम में जरूर लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर, होंगे आश्चर्यजनक फायदे, जानें वास्तु नियम
Photo Credit: Instagram

Radha Krishna Photo In Home: राधा कृष्ण अध्यात्मिक प्रेम का प्रतीक है। दोनों एक दूसरे के हृदय में रहते हैं। देवी राधा को उनके प्रेम समर्पण और त्याग के लिए हर कोई जानता है। हिंदू धर्म में घरों में राधा कृष्ण की तस्वीर जरूर मिल जाएगी। राधा कृष्ण की तस्वीर घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस घर में राधा कृष्ण की तस्वीर होती है वहां दांपत्य जीवन सुखमय होता है। पति पत्नी के बीच में कभी झगड़ा नहीं होता है और प्रेम बना रहता है। राधा कृष्ण की तस्वीर लगाना जितना अच्छा होता है उतना ही जरूरी है उनकी प्रतिमा को लगाने की सही ज्योतिष नियम के बारे में जानना। राधा कृष्णा टूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं घर की किस दिशा में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाना शुभ होता है।

वास्तु दोष से मिलती है मुक्ति

राधा कृष्ण की तस्वीर घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। कोई भी बुरी नजर व बुरा दोष घर में प्रभाव नहीं डाल सकता है। इसके अलावा घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। राधा कृष्ण की तस्वीर जिस घर में होती है उस घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आ सकती है।

बेडरूम में लगाना माना जाता है शुभ

वैसे तो भगवान की तस्वीर बेडरूम में लगाना सही नहीं माना जाता है, लेकिन भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की प्रतिमा बेडरूम में लगाया जा सकता है। शादीशुदा जोड़े इसे अपने बेडरूम में लगा सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। बेडरूम में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने से पति पत्नी के बीच तनाव कम होता है और आपसी प्यार बढ़ता है।

मेन गेट में लगाएं तस्वीर

ध्यान रहे कि राधा कृष्ण की तस्वीर कभी भी मेन गेट में नहीं लगानी चाहिए। श्री कृष्ण व राधा जी की तस्वीर मेन गेट में भूलकर भी न लगाएं। इसे के अंदर कमरे में ही लगाएं।

इस दिशा में लगाएं

बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगाना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा घर की उत्‍तर दिशा में भगवान कृष्‍ण की वह फोटो लगाएं जिसमें व‍ह अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं। इससे नौकरी के दौरान आ रही समस्याएं दूर होंगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article