Panchang Today 11 July 2022: देखें आज का पंचांग, सप्ताह के पहले दिन हैं कितने शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 07:38 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 11 July 2022: आज के दिन अनुराधा नक्षत्र लगेगा और दोपहर 12 बजे से पहले ही त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज शिव उपासना करें। देखें आज के शुभ मुहूर्त कौन से हैं।

Panchang Today 11 July 2022: देखें आज का पंचांग, सप्ताह के पहले दिन हैं कितने शुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 11 July 2022:  आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है तथा 11:15am के बाद त्रयोदशी है। अनुराधा नक्षत्र है। आज सोमवार व प्रदोष का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोम प्रदोष का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

 प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj ka Panchang : 11 July 2022

दिनांक-11 जुलाई 2022
दिवस-सोमवार
माह-आषाढ़,शुक्ल पक्ष, 
तिथि-द्वादशी 11:15am तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय-05:30am
सूर्यास्त-07:23 pm
नक्षत्र-अनुराधा
सूर्य राशि-मिथुन
चन्द्र राशि-वृश्चिक
करण-बालव
योग-शुक्ल









11 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:57am से 12:49pm तक। 

विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:15pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:04pm से 06:35pm तक

11 जुलाई 2022 के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक
 

End of Article