Numerology Today, 26 July 2022: सावन की शिवरात्रि पर कौन सा अंक रहेगा आपके लिए शुभ, जानें अपना अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 09:10 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 July 2022: इस दिन सावन महीने का दूसरा मंगलवार है। 26 जुलाई को सावन शिवरात्रि के साथ मंगला गौरी का व्रत रखा जाएगा। जानें 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 जन्मांक वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन। साथ ही जानें अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 26 July 2022: सावन की शिवरात्रि पर कौन सा अंक रहेगा आपके लिए शुभ, जानें अपना अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 July 2022: आज 26 जुलाई 2022 है। 26 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 06 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 26-07-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 26 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। गुटु आज का भाग्य स्वामी है। शनि आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
मूंग का दान करें।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

गुरु व शनि का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में गुरु सफलता देंगे नामांक 03 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि व मित्र शुक्र के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य- श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-01

जन्मांक 04 अंक राशिफल  

भाग्यांक 03 प्रशासनिक व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-08

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

केतु व शनि मित्र हैं। जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य- चन्द्रमा व गुरु मित्र हैं। स्वास्थ्य में नस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 08 अंक राशिफल  

आज के दिन शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-06

जन्मांक 09 अंक राशिफल  

व्यवसाय में शनि, गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में शनि बोन व केतु कफ जनित 
विकार दे सकता है। उड़द व काले वस्त्र का दान करें।
शुभ अंक-03

End of Article