Aaj Ka Panchang: इस नक्षत्र में रखा जाएगा सावन शिवरात्रि का व्रत, देखें 26 जुलाई 2022 का पंचांग- शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 09:11 PM IST

Panchang Today (26 जुलाई का पंचांग) 26 July 2022: देखें 26 जुलाई का पंचांग और जानें कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल। साथ ही देखें किस नक्षत्र में रखा जाएगा सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी का व्रत। जानिए सावन के दूसरे मंगलवार का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang: इस नक्षत्र में रखा जाएगा सावन शिवरात्रि का व्रत, देखें 26 जुलाई 2022 का पंचांग- शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 26 July 2022: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आद्रा नक्षत्र है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। त्रयोदशी को शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 26 July 2022 in Hindi

दिनांक- 26 जुलाई 2022

दिवस- मंगलवार

माह- श्रावण, कृष्ण पक्ष, 

तिथि- त्रयोदशी  

सूर्योदय- 05:39 am

सूर्यास्त- 07:17 pm

नक्षत्र- आद्रा

सूर्य राशि- कर्क

चन्द्र राशि- मिथुन

करण- वणिज

योग- व्याघात

26 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

26 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:58 am से 12:48 pm तक। 

26 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

26 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त-- 06:19 pm से 06:56 pm तक

26 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

End of Article