Numerology Today, 12 August 2022: आज यह अंक आपकी उन्नति का बनेगा कारण, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:28 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 12 August 2022: आज शुक्रवार को 08 अंक का योग बन रहा है। देखें 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा 12 अगस्त का दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 12 August 2022: आज यह अंक आपकी उन्नति का बनेगा कारण, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 12 August 2022: आज 12 अगस्त 2022 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-08-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 09 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। शनि आज का भाग्य स्वामी भी है। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- केतु व शनि नस रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

चन्द्रमा व शनि का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व शनि भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य- केतु व शनि बोन  विकार से कष्ट दे सकता है। 
शुभ अंक-06

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 08 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

भाग्यस्वामी शनि, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-03

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शुक्र व मित्र बुध व शनि का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- श्वांश व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज के दिन शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। गेंहू का दान करें।
शुभ अंक-01

End of Article