Horoscope Today, 12 August 2022: आज बांधी जाएगी राखी, देखें शुक्रवार के दिन का अपना राशिफल व उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:27 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 August 2022: शुक्रवार, 12 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि का समापन है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा, जानें यहां।

Horoscope Today, 12 August 2022: आज बांधी जाएगी राखी, देखें शुक्रवार के दिन का अपना राशिफल व उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 August 2022: आज चन्द्रमा मकर राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र है। सूर्य कर्क व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। मंगल की शुभता को बढ़ाने के लिए बेल का वृक्ष लगाएं। अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज द्वादश गुरु व दशम चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। बेल व तुलसी का वृक्ष लगाएं।

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें।

मिथुन राशिफल 

आज के दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

कर्क राशिफल 

गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज सप्तम भाव में शुभ है। धर्म सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल

सूर्य कर्क व चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम में हैं। शुक्र जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल

सूर्य एकादश व सप्तम गुरु शुभ है। चन्द्रमा इसी भाव से पंचम है। शुक्र व बुध मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।बेल का पेड़ लगाएं।

तुला राशिफल

गुरु शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाहन प्रयोग  पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्यभाव को लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व पीला शुभ है। विधारा की जड़ धारण करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।              

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा इसी भाव में रहेंगे। शनि इसी राशि में वक्री हैं। धन के लेन देन के प्रति सावधान रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल 

चन्द्रमा द्वादश भाव व शनि भी इसी राशि से द्वादश है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे, विधारा की जड़ धारण करें। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।              

मीन राशिफल

सूर्य इसी राशि से पंचम व गुरु इस राशि में शुभ हैं। पॉलिटक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश में है। तुलसी व बेल का वृक्षारोपण करें, इससे भाग्य में शुभता बढ़ती है। नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। स्वास्थ्य लाभ संभावित है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

End of Article