Numerology Number 1 Horoscope 2022: खुलेंगे सफलता के कपाट,नंबर एक वाले 2022 के ल‍िए याद रखें ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 09:36 AM IST

Numerology 2022 Number 1 Horoscope in Hindi (अंक ज्योतिष राशिफल 2022): नंबर 1 सूर्य का अंक होता है। 2022 का साल इनके ल‍िए लकी रहने वाला है। लेक‍िन कुछ बातों को ध्‍यान में रखकर चलना जरूरी है।

Numerology Number 1 Horoscope 2022: खुलेंगे सफलता के कपाट,नंबर एक वाले 2022 के ल‍िए याद रखें ये बात

Numerology Number 1 Horoscope 2022 (अंक ज्योतिष राशिफल 2022): जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 01, 10, 19 या 28 को हुआ है वो अंक 01 के जन्मांक में आएंगे। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है। सूर्य प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं।सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 01 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष 2022 इनका उन्नतिकारक है।

जन्‍मांक 6 का वार्ष‍िक अंकफल

1. स्वास्थ्य
यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से शुरू में मध्यम फिर बेहतर रहेगा। रक्त विकार  तथा न्यूरो समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे। 15 मार्च से 15 अप्रैल तक का समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है।

2. जॉब व व्यवसाय
यह वर्ष जॉब व व्यवसाय में उन्नति का है। मीडिया, फ़िल्म, टीवी, मैनेजमेंट तथा ला फील्ड से सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष बैंकिंग, आईटी व मीडिया से सम्बंधित जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है।प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। अप्रैल से जुलाई तक का समय थोड़ा संघर्ष का है। सितम्बर से नवम्बर तक का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो मार्च से जून तक का समय बेहतर है।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष 15मार्च से 15 जून तथा सितम्बर से दिसम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

4. आर्थिक स्थिति
यह वर्ष धन की प्राप्ति का है। इस वर्ष आप जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक मार्च से जून फिर जुलाई से नवम्बर तक धनागम से प्रसन्न रहेंगे।

5. शुभ तथा अशुभ समय
15जनवरी से 15 अप्रैल तक का समय संघर्ष रहेगा। जून, जनवरी व नवम्बर शुभ माह है। 

6. उपाय
प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल दें। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

End of Article