Monthly Horoscope September 2022: सितंबर का मासिक राशिफल, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये महीना, क्या बरतें सावधानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 04:16 PM IST

Monthly Horoscope September 2022 (मासिक राशिफल सितंबर 2022): सितंबर माह में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन हो रहे हैं। देखें ये महीना किन राशियों के लिए लकी रहेगा। तुला, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। देखें सितंबर का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope September 2022: सितंबर का मासिक राशिफल, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये महीना, क्या बरतें सावधानी

Monthly Horoscope September 2022 (मासिक राशिफल सितंबर 2022): इस माह बुध कन्या, केतु तुला, शनि मकर, गुरु मीन, मंगल वृष, तथा सूर्य व शुक्र सिंह राशि में हैं। 17 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में जाएंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन तुला राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस माह 17 सितम्बर के बाद मेष व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तुला, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल।

देखें सितंबर 2022 का मासिक राशिफल, Masik Rashifal September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 17 सितम्बर के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 11 से 17 सितम्बर  के बीच व्यवसाय को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न का दान करें।

वृष राशिफल

राशि स्वामी शुक्र व बुध का गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 17 से 28 सितम्बर के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें।

मिथुन राशिफल

इस माह व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। 17 सितम्बर के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

कर्क राशिफल 

व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 11 से 23 सितम्बर तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 17 से 22 सितम्बर के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

सिंह राशिफल

सूर्य 17 सितम्बर तक इसी राशि में रहेंगे फिर उसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। चन्द्र गोचर के कारण माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 27 सितम्बर के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या राशिफल

शुक्र व बुध अनकूल है। परिवार में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

तुला राशिफल 

इस माह के 11 से 17 सितम्बर के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 17 से 22 सितम्बर के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें। गुरु का खष्ठम गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य का दशम व शनि का तृतीय गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 सितम्बर  के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु राशिफल

इस माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। 17 से 24  सितम्बर के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व सूर्य लाभ देंगे। सूर्य व गुरु गोचर 17 सितंबर के बाद लाभप्रद है।

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में हैं। शनि राजनीति के लिए मंगलमय हैं। जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

कुम्भ राशिफल

सूर्य 17 सितम्बर के बाद राशि से खष्ठम रहेंगे। धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मेष व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

मीन राशिफल

17 सितम्बर के बाद सूर्य सप्तम व राशि स्वामी गुरु इसी राशि में गोचर करेंगे। जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 18 से 25 सितम्बर के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। मकर व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

End of Article