Mangal Rashi Parivartan 2022: 27 जून को मेष राशि में मंगल करेंगे गोचर, जानें राशि परिवर्तन क्या होगा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 08:50 AM IST

Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह का 27 जून को मेष राशि में गोचर होगा। इससे कुछ राशि वाले जातकों को लाभ तो वहीं कुछ को नुकसान हो सकती है। जानिए आपकी राशि में मंगल के राशि परिवर्तन का कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Mangal Rashi Parivartan 2022: 27 जून को मेष राशि में मंगल करेंगे गोचर, जानें राशि परिवर्तन क्या होगा असर

Mars Rashi Parivartan in Aries 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों में मंगल का विशेष महत्व होता है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। साथ ही मंगल मेष राशि का स्वामी मन भी होता है। इसीलिए कुंडली में मंगल का सही में होना भी जरूरी होता है। क्योंकि मंगल के अशुभ होते ही व्यक्ति के सारे कार्य अमंगल में बदलने लगते हैं। इस बार सोमवार, 27 जून 2022 को मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश होने जा रहा है। मंगल के इस राशि परिवर्तन या गोचर से जहां कुछ राशियों को खूब फायदा पहुंचने वाला है। तो वहीं कुछ को नुकसान होने की संभावना भी है। जानते हैं मंगल के गोचर से किन राशि वालों की किस्मत खुलेगी और किन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

मंगल के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि (Aries)

किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है। परिजनों से धन की प्राप्ति होगी। किसी भी कार्य में आपको परिश्रम करने की जरूरत है, इससे उस कार्य में जरूर सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय रहेगा। उन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सभी अधूरे कार्य संपन्न होंगे। नौकरी-व्यापार में अपार वृद्धि होगी, जिससे कि धन-संबंधी जुड़ी परेशानी भी दूर होगी। किसी नए व्यवसाय के लिए भी आप इस समय सोच सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी होगा। नौकरी और शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में सफलता हासि होगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए भी इस गोचर का मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी में तरक्की के आसार है। पिता व भाई का सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की के योग है।

धनु राशि (Sagittarius)

इस समय अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है और साथ ही पितृ संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। अपने कार्यों से धन का अर्जन बढ़ाएं। आपको कारोबार बढ़ाने के भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी। नौकरी में विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। साथ भी कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फल देगा। आपके सभी अधूर कार्य पूरे होंगे। किसी भी कार्य में मित्रों और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआथ के लिए भी समय अनुकूल है।

इन राशि वालों को निराश करेगा मंगल गोचर

वृष राशि (Taurus )

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इसलिए आप क्रोध से बचे और किसी भी कार्य में संयम बरतें। पारिवारिक जीवन में उथल-पुछल रहेगी, जिसके कि रहन-सहन भी अव्यवस्थित होने की संभावाना है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए इस गोचर का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। मन अशांत रहेगा और आशा-निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए यह गोचर अशुभ फल देने वाला है। व्यापार व कारोबार में दिक्कतें आ सकती है। शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी और कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है। इस दौरान नौकरी परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा में पैसे खर्च हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले के लिए यह समय परेशानियों से भरा रह सकता है। शिक्षा कार्यों पर विशेष ध्यान दें। वाणी में संतुलन बनाए रखें। मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article