Mahashivratri Ke Upay: महाश‍िवरात्र‍ि के उपाय, जानें वो टोटके जो द‍िला सकते हैं भोलेनाथ की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 03:23 PM IST

Mahashivratri Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को भोलेनाथ का पर्व महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से भारतवर्ष में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ इन उपायों को करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

Mahashivratri Ke Upay: महाश‍िवरात्र‍ि के उपाय, जानें वो टोटके जो द‍िला सकते हैं भोलेनाथ की कृपा

Mahashivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि का पर्व भारतवर्ष में कल धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। ज्योतिषों के अनुसार महाशिवरात्रि के दीन भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपायों को अपनाने से आपकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ के आशीर्वाद से शीघ्र पूर्ण हो सकती है। आपके घर की सुख-समृद्धि हमेशा बनी रह सकती है।

महाशिवरात्रि के उपाय ( Mahashivratri Ke Upay)

1. हिंदू शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के रात्रि में भगवान शिव ब्रह्मा जी के अंश से लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। कुछ कथा के अनुसार इसी दिन भोलेनाथ का विवाह मां महागौरी के साथ हुआ था। इस दिन विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है।

2. महाशिवरात्रि के दिन ब्राह्मण की सलाह से पारस के शिवलिंग की स्थापना कर प्रतिदिन पूजा करें। ऐसा करने से घर में आमदनी के योग बनते है।

3. महाशिवरात्रि के दिन गरीबों को भोजन कराने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

4. महाशिवरात्रि के दिन पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने करते हुए 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है।

5. महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जलाभिषेक करें। ऐसा करने से संतान प्राप्ति के योग बनते है।

6. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 101 बार जलाभिषेक करें करते हुए ही ऊँ हौं जूं स:। ॐ भूर्भुवः स्वः। ॐ त्रयंबके यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम। उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मुर्क्षीय मामृतात्। ॐ  स्व: भुव: भू: ऊँ। स: जूं हौं ऊँ मंत्र का जाप करने से शरीर से सभी बीमारियां दूर होती हैं।

7. महाशिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से ओम नमः शिवाय लिखकर चढ़ाने से सभी इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

8. महाशिवरात्रि के दिन नंदी बैल को हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और  सभी परेशानी दूर हो जाती हैं।

9.  महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तिल और जौ चढ़ाने से पापों का नाश होता है और सुख समृद्धि बढ़ती हैं।

10. यदि आपके विवाह में अड़चन आ रही हो, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाने से विवाह शीघ्र हो सकता है।

11.  महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का ध्यान करते हुए मछलियों को आटा खिलाएं। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End of Article