अध्यात्म

आज अमावस कब तक है 2026: आज सोमवती अमावस है क्या, जानें अमावस्या समाप्त होने का समय, आज कितने बजे से शुरू होगी प्रतिपदा

Aaj Amavas kitne baje tak hai (Aaj Somvati Amavas hai kya): आज अमावस कब तक है 9 नवंबर 2026? क्या आज सोमवती अमावस मनाई जाएगी। जानें अमावस्या तिथि समाप्त होने का समय, कार्तिक मास की अमावस्या का महत्व, पूजा विधि और अमावस्या के बाद शुरू होने वाली तिथि।

Image

आज अमावस कब तक है 9 नवंबर 2026 को, आज कौन सी अमावस है (AI Image)

Aaj Amavas kitne baje tak hai: कार्तिक अमावस्या का धार्मिक महत्व बहुत खास माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पितरों का तर्पण और पूजा-पाठ करने की परंपरा है। अमावस्या अगर सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आज अमावस्या कब तक है? अमावस्या तिथि कितने बजे समाप्त होगी और इसके बाद कौन सी तिथि शुरू होगी? आइए जानते हैं आज का पंचांग और अमावस्या से जुड़ी जरूरी बातें।

आज अमावस कब तक है 2026

पंचांग के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। यानी आज दोपहर तक अमावस्या से जुड़े धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ किए जा सकते हैं।

- अमावस्या तिथि शुरू: 8 नवंबर 2026, सुबह 11:28 बजे

- अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर 2026, दोपहर 12:31 बजे

- दिन: सोमवार

- मास: कार्तिक

- पक्ष: कृष्ण पक्ष

- अगली तिथि: शुक्ल पक्ष प्रतिपदा

आज सोमवती अमावस है क्या है

हां, आज 9 नवंबर 2026, सोमवार को सोमवती अमावस्या है। सोमवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। आज अमावस्या तिथि दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी।

आज सोमवती अमावस्या क्यों है खास

जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। वहीं अमावस्या का दिन पितरों के स्मरण और उनके निमित्त पूजा-पाठ के लिए खास माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर व्रत और पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। पीपल के पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने की भी परंपरा है।

अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए

अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और भगवान शिव की पूजा करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान विष्णु का स्मरण भी कर सकते हैं। इस दिन पितरों के नाम से तर्पण और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। जरूरतमंद लोगों को भोजन, अनाज, कपड़े या अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

अगर आप घर पर पूजा कर रहे हैं, तो शाम के समय दीपक जलाकर पितरों का स्मरण करें। घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

अमावस्या के बाद कौन सी तिथि शुरू होगी

9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर अमावस्या समाप्त होने के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही शुक्ल पक्ष का आरंभ होगा। हिंदू पंचांग में प्रतिपदा को नए चंद्र पक्ष का पहला दिन माना जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article