Magh Maas 2022 Vrat And Tyohar: इस दिन से प्रारंभ होगा माघ मास, नोट करें इस माह के विशेष व्रत और त्यौहार की तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 08:33 AM IST

Magh Month 2022 Vrat And Tyohar: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ महीना श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। माघ के महीने में इस वर्ष लंबोदर संकष्टी चतुर्थी, कालाष्टमी, षटतिला एकादशी, मेरु त्रयोदशी, मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या और गुप्त नवरात्रि जैसे व्रत और त्यौहार पड़ेंगे।

Magh Maas 2022 Vrat And Tyohar: इस दिन से प्रारंभ  होगा माघ मास, नोट करें इस माह के विशेष व्रत और त्यौहार की तारीख

Magh Maas 2022 Vrat Aur Tyohar List: पद्मपुराण में वर्णित की कथा के मुताबिक, जो भक्त माघ मास में किसी पवित्र नदी में स्नान करता है उसे व्रत, दान एवं तपस्या से ज्यादा फल प्राप्त होता है और भगवान श्रीकृष्ण उससे सदैव प्रसन्न रहते हैं। इस वर्ष माघ का महीना 18 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है जो 16 फरवरी को समाप्त होगा। माघ के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार पड़ने वाले हैं जिसकी सूची यहां दी गई है।

सनातन धर्म में माघ मास अत्यंत विशेष माना गया है। इस महीने का अपना अलग महत्व और महिमा है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण को माघ का महीना अत्यंत प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि माघ के महीने में श्रीकृष्ण की सच्चे मन से पूजा-उपासना करने से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। माघ के महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने का भी अपना महत्व है।

माघ मास 2022 के महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार

18 जनवरी को माघ माह शुरू हो रहा है।

21 जनरवरी 2022- लंबोदर संकष्टी चतुर्थी

23 जनवरी 2022- सुभाष चंद्र बोस जयंती

25 जनवरी 2022- कालाष्टमी 

26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस 

28 जनवरी 2022- षटतिला एकादशी

30 जनवरी 2022- गांधी जी की पुण्यतिथि, मेरु त्रयोदशी, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि 

31 जनवरी 2022- अमावस्या 

01 फरवरी 2022- मौनी अमावस्या

02 फरवरी 2022- माघ अमावस्या और गुप्त नवरात्रि प्रारंभ 

04 फरवरी 2022- विनायक चतुर्थी 

05 फरवरी 2022- वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा 

06 फरवरी 2022- स्कंन्द षष्ठी

07 फरवरी 2022- रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती और भीष्म अष्टमी 

08 फरवरी 2022- मासिक दुर्गाष्टमी और मासिक कार्तिगाई 

10 फरवरी 2022- रोहिणी व्रत 

12 फरवरी 2022- जया एकादशी

13 फरवरी 2022- कुंभ संक्राति और भीष्म द्वादशी 

14 फरवरी 2022- प्रदोष व्रत 

16 फरवरी 2022- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और माघ पूर्णिमा 

भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस महीने में कल्पवास करने से भक्तों के सभी पाप मिट जाते हैं। इस सूची को देखकर माघ मास में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तिथि नोट कर लें।

End of Article