Shiv Puja: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव, धनवर्षा के लिए रोजाना करें इन मंत्रों का जाप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 07:56 PM IST

Shiv Mantra: मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा सबसे आसान व सरल होती है। भगवान शिव की पूजा हर वर्ग के लोग कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा के लिए किसी अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता नहीं होती है। इन मंत्रों के जाप से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जिससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Shiv Puja: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव, धनवर्षा के लिए रोजाना करें इन मंत्रों का जाप

Shiv Mantra For Happiness: माना जाता है कि भगवान शिव सभी विघ्नों को हरने वाले हैं इसीलिए उन्हें महाकाल भी कहा जाता है। यदि भगवान शिव इसी पर प्रसन्न हो जाए तो वह मृत्यु भी टाल सकते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के विभिन्न तरीके हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करके आप किसी भी बड़ी विपदा से बच सकते हैं। उन को प्रसन्न करने के कई सारे मंत्र हैं। इन मंत्रों का प्रतिदिन जाप कर आप भगवान शिव को प्रसन्न कर अपनी सभी मुरादें पूरी कर सकते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा की जितनी भी सामग्रियां है वह आम जनमानस के आसपास आसानी से पाई जाती हैं। इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से प्राप्त कर सकता है और भगवान शिव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न कर सकता है। माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा बेहद कम खर्चीली होती है। इसमें किसी भी प्रकार के अतिरिक्त धन की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे की जाती है भगवान शिव की आराधना।

मनोवांछित फल पाने के लिए शिव जी के इस मंत्र का करें जाप

माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न कर आप कोई भी मनोवांछित फल पा सकते हैं। पहले भी असुरों द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न कर आसानी से कई वरदान लिए जा चुके हैं। इस मंत्र से भगवान शिव को प्रसन्न कर आप भी मनोवांछित फल पा सकते हैं। इस मंत्र के जाप से आपकी समस्त इच्छाएं पूर्ण होंगे।

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नमः शिवाय।।

इसके अलावा दो अन्य मंत्रों से भी आप भगवान शिव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। इन मंत्रों का जाप आप घर में किसी भी स्थान पर बैठकर कर सकते हैं। भगवान शिव के मंत्र के जाप कर आप किसी भी मनोवांछित इच्छा की प्राप्ति कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव प्रसन्न होकर आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। 

मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय।
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे मकराय नमः शिवाय।।

बेलपत्र चढ़ानें से भगवान शिव होते हैं प्रसन्न

भगवान शिव की पूजा आराधना करते समय हम बिना मंत्रों के उच्चारण के भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ा देते हैं। इसके लिए हम किसी मंत्र का उच्चारण नहीं करते हैं। ऐसे में हम ऊपर बताए साधारण मंत्रों का जाप कर आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। बेल का पत्ता भगवान शिव को अति प्रिय है। इससे भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

End of Article