Lal Kitab Tips: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, जानें कैसे बढ़ेगा कारोबार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 08:37 PM IST

Tips for Business: इन उपायों को करने से बहुत ही चमत्कारिक फायदे प्राप्त होते हैं ऐसा लाल किताब द्वारा कहा जाता है इन उपायों को करने से जीवन के दुख और अनचाही समस्याओं का निवारण अति शीघ्र हो जाता है।

Lal Kitab Tips: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, जानें कैसे बढ़ेगा कारोबार

Lal Kitab Tips for Debt: इंसान के जीवन में समस्याओं का चक्र चलता ही रहता है। हर कोई किसी ना किसी तरह की परेशानी के चलते नीरस जीवन जीने लगता है। यहां लाल किताब ज्योतिष द्वारा अचूक ऐसी ही तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए यहां पर उपलब्ध है। जैसे- धन वृद्धि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ, विवाह, संतान, कर्ज, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से ग्रस्त रहने वालों के लिए रामबाण की तरह काम करने वाले नायाब सरल सहज प्रयोग बताए जा रहे है। इनको आत्मसात कर लाभ पाया जा सकता है। इन उपायों को करने से कुंडली में बैठे जो ग्रह दूषित प्रभाव देते हैं। इनको करने से उन ग्रहों की शांति होती है। साथ ही वह अनुकूल होकर अच्छे फल देने लगते हैं। इसी कि चलते जीवन में आने वाली तमाम समस्याएं दूर होने लगती है।

क्या हैं उपाय 

1. शुक्र कसौटी को घर के मंदिर में रखने से माता लक्ष्मी जी का घर में निवास होता है। इसको अभिमंत्रित करवा कर ही घर में रखने से लाभ मिलते है। इस बात का उल्लेख धर्म ग्रंथो में भी मिलता है। 

2. कर्ज मुक्ति वाहिनी कर्ज से ग्रसित लोगों को रखनी चाहिए। इसको रखने मात्र से कर्ज उतरने के रास्ते बनने लगते हैं।

3. बुध कसौटी कारोबार ठप्प होने की स्थिति में अभिमंत्रित करा कर घर के मंदिर में रखकर पूजा करने से कारोबार बढ़ने लगता है। 

4. सिद्ध मोचनी बच्चा या प्रेग्नेंसी ना होने की स्थिति में 43 दिन रखने से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

5. वाहिनी का उपाय वह करें जिनके घर में सदस्य अत्यधिक शराब या नशा करते हो। बहुत जल्द नशे से मुक्ति मिलेगी।

6. राहु पंजे का प्रयोग अत्यधिक शत्रु या शत्रुता कोर्ट केस चल रहा हो या सजा होने का डर हो। यह कोर्ट से जमानत व जेल से रिहाई में भी सहायक मानी जाती है।

7. सूर्य पंजा वो लोग प्रयोग करें जिनकी किसी भी तरह नौकरी नहीं लग रही हो। इसको अभिमंत्रित करवा कर घर में रखने से नौकरी लग जाती है।

8. भूमि सकाक खुद का घर न बनने की स्थिति में लाभकारी होता है। नीम की लकड़ी के मकान में भूमि सकाक रखकर विष्णु मंदिर में रख आएं चमत्कारी लाभ होगा।

9. विवाह मृगा को लड़का लड़की की शादी में विलम्ब या तलाक की  स्थिति में प्रयोग करने से तुरंत शादी के योग बनेंगे और शादी टूटेगी भी नहीं।

10. नारद पांजक चमड़ी रोग व सोरायिसिस वालों के लिए लाभदायी है। पानी में एक चुटकी डाल कर 43 दिन नहाए। चमड़ी रोग खत्म होगा। फिर 7 दिन छोड़ कर 43 दिन नहाए सोरायाइसिस खत्म हो जायेगा।

11. मोहिनी का उपाय वो लोग करें जिनको प्रेम विवाह करना है लेकिन घर वाले ना मान रहे हों। इसके उपाय से घर वाले प्रेम विवाह की अनुमति दे देंगे।

यह सभी उपाय लाल किताब द्वारा सुझाए गए हैं इन उपायों का प्रयोग करने से जीवन में निरंतर जो समस्याएं बनी रहती हैं जिनसे हमारा जीवन चक्र उथल-पुथल की स्थिति में रहता है उन सभी समस्याओं का समाधान इन उपायों के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

End of Article