Lal Kitaab Upaay: रूठा प्यार आ जाएगा वापस, लाल किताब के चमत्कारिक उपाय आजमा कर तो देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2020, 11:00 PM IST

Lal kitab Totke : अगर आपका प्यार आपसे रूठ गया है तो आपको लाल किताब के इन टोटको से जरूर मदद लेनी चाहिए। खोया प्यार पाने के लिए लाल किताब का ये चमत्कारिक उपाय आपको अपने प्यार से मिला देगा।

Lal Kitaab Upaay: रूठा प्यार आ जाएगा वापस, लाल किताब के चमत्कारिक उपाय आजमा कर तो देखें

Lal Kitab Ke Totke: कई बार गलतफहमियों के चलते प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ जाता है और एक दूसरे के प्रति प्रेम खत्म होने लगता है। कई अन्य कारण भी प्रेम को खत्म करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा और आपका प्यार आपसे रुठ गया है तो उसे वापस पाने के लिए लाल किताब के चमत्कारिक उपाय जरूर अजमाएं। ये उपाय इतने कारगर हैं कि आपके प्रति आपके जीवनसाथी के मन में प्यार की भवाना को पैदा करेंगे और आपके संबंध वापस से सामान्य हो जाएंगे। लाल किताब के ये बेहद ही प्राचीन टोटके माने गए हैं।


इन उपायों से खोया प्यार वापस पाएं

  1. एक पका केला लें और उसमें गोरोचन मिलाकर लेप बना ले और इसे अपने सिर पर लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति  में आकर्षण क्षमता विकसित होती है। ऐसा कम से कम 7 दिन तक करें। उसके बाद कुछ दिन रुक कर फिर से इसे अपनाएं।
  2. नारियल, धतूरे के बीज, कपूर को एक साथ पीस लें। अब इसमें शहद मिला दें और इसे एक शीशी में भर कर रख लें। रोज इसका तिलक अपने माथे तिलक लगाएं। 21 दिन के भीतर आपका प्यार आपके पास निश्चय रूप से ही वापस लौट आएगा। याद रखें ये यह सब कुछ विश्वास और श्रद्धा के साथ करना चाहिए।
  3. यदि आपसी रिश्ते में खट्टास आ रही है तो पति-पत्नी को साथ में भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। खाते समय पति या पत्नी अपने थाली में से चुपके से कुछ खाने का टुकड़ा जीवनसाथी की थाली में मिला दें। ऐसा करने से रिश्ते में चमत्कारिक सुधार आएगा।
  4. जो ग्रह शुभ फल नहीं दे रहे हैं उनका शुभ फल पाने के लिए उन्हें आकर्षित करके अपने लिए शुभ बनाना जरूरी हो जाता है। शुक्र प्रेम का ग्रह माना गया है, इसलिए शुक्र को प्रसन्न रखना बेहद जरूरी है। शुक्र प्रेम और सेक्स का कारक ग्रह है और प्रेम के देवता कामदेव हैं।। इसलिए शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला धारण करें। साथ ही शुक्र मंत्र का जाप भी करें। ओम द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय नम: का जाप यथा संभव करते रहें।
  5. यदि किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं अथवा अपनी सेक्स पावर बढ़ाना चाहता है तो शुक्र व कामदेव को प्रसन्न करें। इसके लिए एक मंत्र का जाप आपको करना होगा। “ऊँ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात् ’ इस मंत्र के जाप करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और सुयोग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है। कामदेव का एक शाबर मंत्र है ‘ऊँ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा’ । इस मंत्र के जाप से व्यक्ति में आकर्षण और सेक्स क्षमता बढ़ती है।

वास्तु के ये नियम बहुत मायने रखते हैं। इसलिए अपने घर में खुशियों और सुख के लिए इन्हें जरूर पालन करना चाहिए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय