Karwa Chauth 2022 Date, Muhurat: कब है करवा चौथ, जानें पूजा मुहूर्त और‌ चांद निकलने का समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 02:04 PM IST

Karwa Chauth 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (करवा चौथ कब है 2022): भारत के कुछ प्रमुख व्रत में से एक करवा चौथ का व्रत होता है। यह व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर रखा जाता है। यहां जानें वर्ष 2022 में यह व्रत कब रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2022 Date, Muhurat: कब है करवा चौथ, जानें पूजा मुहूर्त और‌ चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: हिंदू धर्म के कुछ प्रमुख व्रत में से एक करवा चौथ का व्रत माना गया है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करती हैं। मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और निरोगी जीवन के लिए किया जाता है। यह व्रत रखने वाली महिलाएं गणेश जी के साथ शिव जी, माता पार्वती और करवा माता की पूजा-आराधना करती हैं। इस दिन चंद्र देव की पूजा करने की भी परंपरा है। यहां जानें इस वर्ष करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Date And Timings)।

करवा चौथ 2022 तिथि (Karwa Chauth 2022 Date in India) 

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि: 13 अक्टूबर 2022 

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 13 अक्टूबर 2022, सुबह 01:59 

चतुर्थी तिथि समापन: 14 अक्टूबर 2022, सुबह 03:08 

करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Puja Muhurat) 

करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 06:01 से रात 07:15 तक रहने वाला है। सुहागिन महिलाओं को इस दिन पूजा के लिए कुल 1 घंटा 14 मिनट का समय मिल रहा है। 

करवा चौथ पर चांद का समय (Karwa Chauth 2022 Par Chand Ka Samay) 

करवा चौथ पर चांद की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं चांद देखने के बाद ही अपने व्रत का पारण करती हैं। यहां देखें चांद का समय

चंद्रोदय समय: 13 अक्टूबर 2022, रात 08 बजकर 19 

करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) 

इस वर्ष करवा चौथ पर सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ इस दिन रोहिणी और कृत्तिका नक्षत्र भी रहने वाला है। करवा चौथ पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। इस तिथि पर पूजा करना लाभदायक होता है। 

सिद्धि योग - 12 अक्टूबर 2022, दोपहर 02:21 से 13 अक्टूबर 2022, दोपहर 01:55 

रोहिणी नक्षत्र - 13 अक्टूबर 2022, शाम 06:41 से 14 अक्टूबर 2022, रात 08:47

कृत्तिका नक्षत्र - 12 बजकर 2022, शाम 05:10 से 13 अक्टूबर 2022, शाम 06:41

End of Article