Horoscope Today, 21 July 2022: जॉब में किन जातकों को होगा लाभ? जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 12:07 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 July 2022: देखें गुरुवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल। आज अश्वनी नक्षत्र लगेगा। जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today, 21 July 2022: जॉब में किन जातकों को होगा लाभ? जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 July 2022: आज चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे इसके साथ आज अश्वनी नक्षत्र लग रहा है। सूर्य कर्क व गुरु मीन में रहने वाले हैं। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर, कुम्भ व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का इस राशि में प्रभाव शुभ है। मकर का शनि व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रोमोशन के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल 

गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मेष में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से नवम गोचर कर रहा चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड
का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य कर्क, चन्द्रमा मेष तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाए। मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

चन्द्रमा सप्तम व सूर्य कर्क में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा मेष व पंचम गुरु है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

धनु राशिफल 

आज सूर्य अष्टम व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।             

मकर राशिफल 

सूर्य सप्तम व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल

गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से तृतीय लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चावल दान करना श्रेयष्कर है।                     

मीन राशिफल

जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज मेष में है। इससे कर्म भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।

End of Article