Sun Transit in July: 16 जुलाई को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 10:46 AM IST

Sun zodiac transit in July (जुलाई में सूर्य का राशि परिवर्तन) : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देवता 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने वाले है। सूर्य देवता का कर्क राशि में प्रवेश करना कर्क संक्रांति कहलाता है। जानें इससे किन राशियों को फायदा होगा।

Sun Transit in July: 16 जुलाई को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा फायदा

Sun zodiac transit in July: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 जुलाई को सूर्य देवता फिर से एक नई राशि में प्रवेश करने वाले। जी हां इस दिन सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगें। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश करना कर्क संक्रांति कहलाता है। पंडित पवन चतुर्वेदी कहते हैं कि यह परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और सभी राशियों पर कुछ न कुछ बड़ा प्रभाव डालता है। इस बार सूर्य देवता के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव आएगा और उनको आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा। जानें इस बारे में।

जुलाई में सूर्य के राशि परिवर्तन से किसको होगा लाभ

कर्क राशि

पंडित पवन चतुर्वेदी के अनुसार 16 जुलाई को जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, तो इस राशि के जातक को धन लाभ हो सकता है। उनके आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकते है। व्यवसाय में लाभ के योग बन सकते है। भाई बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि आ सकती है। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। आपको अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्य में सफलता के योग बनते दिख रहे है। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय यह समय बहुत शुभ है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का आपको अवसर मिलेगा। आप दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव कर सकते है। परिवार से आपको किसी समय शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक नौकरी और व्यापार के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मान सम्मान मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपको शुभ परिणाम मिल सकते है। पंडित पवन चतुर्वेदी कहते हैं कि कन्या राशि के जातक जो नौकरी की तलाश में हैं, उनको इस दौरा शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनते दिख रहे हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। लेन देन करने के लिए यह समय शुभ है।

वृश्चिक राशि

पंडित पवन चतुर्वेदी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों की इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है, तो आपको शुभ परिणाम मिल सकते है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। धन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगीं। निवेश में लाभ के योग नजर आ रहे है। 

मीन राशि

इस राशि के जातक लेन देन के लिए यह समय शुभ रहेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पंडित पवन चतुर्वेदी कहते हैं कि सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल हो सकती है। धन आगमन के लिए नए अवसर मिल सकते है। यदि आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े है, तो आपको उसमें मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री पंडित जी से बातचीत के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article